भारत जहां से तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदेगा - अमेरिका में बोले हरदीप सिंह पुरी
अमेरिका दौरे पर भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल खरीद के सवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, अपने नागरिकों की ईंधन जरूरतों को पूरा करना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है। भारत जहां से भी तेल खरीदना चाहेगा, वहां से खरीदना जारी रखेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस बयान का इशारा रूस से तेल खरीद की तरफ है।