कोविड स्पाइक: पुडुचेरी में अनिवार्य हुआ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना
पुडुचेरी प्रशासन ने अप्रैल 7 को कोविड मामलों में वृद्धि के कारण सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने कुछ एहतियाती उपाय लागू किए हैं। जिला कलेक्टर ई वल्लवन ने कहा, वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश में कोरोनो मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, कोविड के प्रसारण में वृद्धि के जोखिम को कम करने के लिए प्रादेशिक प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कई एहतियाती उपाय लागू किए हैं। "