त्रिपुरा में हुए हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने की फायरिंग
त्रिपुरा के उत्तरी हिस्से में ब्रू आदिवासियों ने पुनर्वास के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस के द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हुए है। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकर्मियों ने पानीसागर शहर के राष्ट्रीय मार्ग 8 पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।