Nancy Pelosi

फोटो: BBC

चीन ने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर दी धमकी, कहा- सेना देगी दखल

अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा को लेकर क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। चीन ने धमकी दी कि अगर पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो उसकी सेना 'खाली नहीं बैठेगी'। नैंसी पेलोसी और उनके साथ सांसदों का एक दल सोमवार को सिंगापुर पहुंचा है। नैंसी पेलोसी एक सैन्‍य व‍िमान C-40C से वॉशिंगटन से रवाना हुई हैं। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है जो हालिया तनाव का कारण है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, parliament, Taiwan, SINGAPORE, nancy pelosi

Courtesy: News18

Gorgosauras

फोटो: The Newyork Times

गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 47 करोड़ रुपए से अधिक दाम पर बिका

टायरानोसॉरस रेक्स की प्रजाति के एक गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 6 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपए) से अधिक दाम पर बेचा गया है। नीलामीकर्ता सोथबी ने कहा कि प्राचीन कंकाल को 2018 में अमेरिकी राज्य मोंटाना में खोजा गया था। ऑक्शन हाउस ने विशालकाय कंकाल को खरीदने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। गोर्गोसॉरस का मतलब होता है 'भयानक छिपकली', जो करीब 7.7 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र में रहता था।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Auction, America, Gorgosauras, Skeleton

Courtesy: News18

Navy

फोटो: Mint

अमेरिका के मल्टी रोल हेलिकॉप्टर 'रोमियो' भारत पहुंचे, नौसेना की बढ़ेगी ताकत

अमेरिका के मल्टी रोल हेलिकॉप्टर 'रोमियो' भारत पहुंच गए हैं। नौसेना में शामिल किए जाने के लिए कोच्चि शिपयार्ड ने इन्हें सौंपा। ये हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना की क्षमता में इजाफा करेंगे। रोमियो हेलिकॉप्टर से किसी जहाज पर हमला किया जा सकता है। इसके अलावा इनका इस्तेमाल राहत और बचाव कार्य में भी किया जा सकता है। इसके जरिए हवा से सतह पर मार करने वाली हेलफायर मिसाइलें दागी जा सकती है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 07:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, India, Romeo, Helicopter, Navy

Courtesy: News18

Nato

फोटो: Hindustan Times

अमरीकी सांसद ने कहा- वाशिंगटन भारत को छठे सदस्य के रूप में नाटो प्लस में शामिल करना चाहता

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि वाशिंगटन भारत को छठे सदस्य के रूप में नाटो प्लस में शामिल करना चाहता है। ऐसा होने पर भारत का झुकाव अमेरिका की तरफ बढ़ सकता है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद खन्ना ने कहा कि नाटो सहयोगियों को रक्षा समझौतों पर त्वरित स्वीकृति मिलती है। आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, इजरायल व दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका ऐसे समझौते कर चुका है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 08:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, India, NATO, Washington

Courtesy: Jagran

China

फोटो: China Daily

पीएलए नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया

PLA नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया। चीनी आक्रमण की स्थिति में देश की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। जापान के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त कर्मचारी ने कहा कि जापान समुद्री आत्मरक्षा बल ने पीएलए वाहक समूह की निगरानी के लिए एक वास्तविक विमानवाहक पोत इज़ुमो को भेजा। ताइपे अमेरिका सहित लोकतंत्रों के साथ सामरिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला करना जारी रखे हुए है। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 05:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PLA, China, Japan, Taiwan, America

Courtesy: Jagran

Mushroom

फोटो: Daily News Hunt

झीलों के शहर नैनीताल के टिफिन टॉप पर मिला अनोखा मशरूम, भारत में दिखा है पहली बार

झीलों के शहर नैनीताल के टिफिन टॉप नाम के पर्यटन स्थल पर एक अमेरिकी मशरूम मिला है। नैनीताल में रहने वाले नेचर फोटोग्राफर और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनूप शाह ने इसे खोजा है। अनूप ट्रैकिंग के दौरान टिफिन टॉप पर गए थे। तभी उन्होंने वहां पर लाल रंग का यह मशरूम देखा। उसकी तस्वीरें लीं थी। यह आमतौर पर पूर्वी अमेरिका के जंगलों में मिलता है। यह पहली बार है जब ये मशरूम भारत में मिला है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 06:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nainital, Tifin Top, DR. Anoop Shah, America

Courtesy: News18

Gangraoe

फोटो: Independent

पाकिस्तान में एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप, दोस्तों पर आरोप

पाकिस्तान में एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लोगों ने 21 वर्षीय अमेरिकी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार 19 जुलाई को ये जानकारी दी। अमेरिका महिला के दोस्तों पर ही गैंगरेप का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर बने दोस्तों ने ही व्लॉग बनाने के लिए महिला को कराची के डीजी खान जिले में बुलाया था।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 03:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, America, Punjab, Gangrape

Courtesy: Hindustan

Fleet

फोटो: CNN

अमेरिका के सातवें बेड़े ने दक्षिण चीन सागर में दिया दस्तक, चीन ने किया विरोध

अमेरिका के सातवें बेड़े ने दक्षिण चीन सागर में दस्‍तक दिया है। चीन ने अमेरिकी नौसेना की गतिविधि का विरोध किया है। इस पर अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने भी असामान्य तरीके से जवाब देते हुए चीन पर गैर कानूनी तरीके से पड़ोसी देशों की कीमत पर समुद्री अधिकार प्राप्त करने की कोशिश का आरोप लगाया है। अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने अपने बयान में कहा है कि मिशन के बारे में पीएलए का बयान गलत है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 08:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Navy, Chine, South China, sea

Courtesy: News18

Missile

फोटो: Sky News

अमेरिका ने रेथियान टेक्नोलाजीज कार्प एयर-ब्रीदिंग हाइपरसोनिक हथियार का किया परीक्षण

अमेरिका ने रेथियान टेक्नोलाजीज कार्प एयर-ब्रीदिंग हाइपरसोनिक हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो ध्वनि की गति से पांच गुना तेज है। इन दोनों मिसाइलों को लॉकहीड मार्टिन कॉर्प ने बनाया है। सभी मानकों पर मिसाइल शानदार निकली है। यह मिसाइल 6200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है। रूस और चीन हाइपरसोनिक मिसाइलों के मामले में अमेरिका से कई कदम आगे चल रहे है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 08:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Hypersonic, test, Technology, Russia

Courtesy: News18

Ukraine Russia Crisis

फोटो: Punjab Kesari

रूस की मांग, दिरहम में भारत करे तेल निर्यात का भुगतान

रूस ने भारत से मांग की है कि तेल निर्यात का भुगतान अब दिरहम में किया जाए। अबतक भारत डॉलर में इसका भुगतान करता आया है। मगर रूस ने अब यूएई की करंसी दिरहम में इसका भुगतान करने की मांग की है। दरअसल रूस पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण डॉलर में भुगतान नहीं करना चाहता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में रूस पर यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद कई प्रतिबंध लगाए है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Russia, America, India, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: news 18