Iran

फोटो: USNI News

ईरान ने किया दावा, कहा- हमारे पास परमाणु बम बनाने की क्षमता

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के खाड़ी देशों की यात्रा के ठीक बाद ईरान ने दावा किया है कि उसके पास अब परमाणु बम बनाने की क्षमता आ गई है। ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खमनेई के वरिष्‍ठ सलाहकार कमाल खराजी ने कहा कि अब हमारा देश तकनीकी रूप से परमाणु बम बनाने की ताकत हासिल कर चुका है। ईरान के खुफिया विभाग के मंत्री ने कहा था कि पश्चिमी दबाव तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने के लिए बाध्‍य कर सकता है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 06:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, President, Joe BIden, Iran, Neuclear

Courtesy: News18

Indiana Shootout

फोटो: India Today

अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, नागरिक ने हमलावर को मारी गोली

अमेरिका के इंडियाना गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल भी हैं। फायरिंग की यह घटना रविवार को एक मॉल में हुई। इंडियाना के मेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोग मारे गए हैं। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:07 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Indiana, Shootout, mayor, Greenwood

Courtesy: Amar ujala

Gm

फ़ोटो: ET Times

GM ने भारत में बंद पड़े अपने एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को चीनी कंपनी GWM को बेचने की अपनी योजना की रदद्

अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी General Motors ने भारत में बंद पड़े अपने एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को चीन की वाहन निर्माता कंपनी GWM, को बेचने की अपनी योजना को वापस ले लिया है। क्योंकि वे नियामक अनुमोदन हासिल करने में नाकाम रहे और इसका कारण है कि भारत ने चीन से निवेश के प्रति सख्त रुख अपना रखा है। इसने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अरबों डॉलर की पूंजी प्रवाह को रोक रखा है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, GM, GWM, India, China

Courtesy: Amar ujala

Farmer

फोटो: TOI

भारत में किसानों को फसलों पर सब्सिडी के मामले में अमेरिका ने जताई गहरी आपत्ति

भारत में किसानों को फसलों पर सब्सिडी के मामले को लेकर अमेरिका ने गहरी आपत्ति जताई है। अमेरिका के शीर्ष सासंदों ने जो बाइडन को पत्र लिखकर भारतीय नीति को 'व्यापार को विकृत करने वाली खतरनाक प्रथा' करार दिया है और इस संबंध में भारत के साथ डब्ल्यूटीओ में औपचारिक विमर्श का आग्रह किया है। वहीं विश्वभर के कई देशों व संगठनों ने अपने किसानों के हितों की रक्षा के लिए भारत के दृढ़ रुख की सराहना की है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, farmer, Subsidy, America, Joe BIden

Courtesy: Jagran

Crude oil

फ़ोटो: Reuters

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए भारत के संपर्क में

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा खपत वाले भारत समेत अन्य देशों के साथ संपर्क में हैं। हालांकि जी7 वार्ता में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं रूस से भारत के कच्चे तेल की खरीद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय कंपनियां एक तरफ, जहां रूस से सस्ती दर पर ज्यादा से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक ओपेक के सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

गुरु, 30 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Crude Oil, Russia, Export, G7

Courtesy: Jagran

Nato

फ़ोटो: Time

दक्षिण कोरिया नाटो के सहकारी साइबर रक्षा केंद्र में शामिल, चीन ने दी धमकी

दक्षिण कोरिया नाटो के सहकारी साइबर रक्षा केंद्र में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश है। चीनी प्रवक्ता हू जिजिन ने सियोल को धमकी देते हुए ट्वीट किया, "अगर दक्षिण कोरिया अपने पड़ोसियों के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रास्ता अपनाता है, तो इस रास्ते का अंत यूक्रेन हो सकता है। दक्षिण कोरिया की अमेरिका के साथ एक पारस्परिक रक्षा संधि है, और प्रायद्वीप पर 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। 

बुध, 29 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: South Korea, Cyber, Tweet, America

Courtesy: Jagran

Nato

फ़ोटो: Quartz

तुर्की ने स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को किया समाप्त

तुर्की ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के विरोध को समाप्त करने के लिए सहमति जता दी है। यह फैसला स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित शीर्ष स्तरीय वार्ता के बाद लिया गया। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दोनों देशों की सदस्यता नाटो की सामूहिक सुरक्षा को मजबूत करेगी और पूरे ट्रान्साटलांटिक गठबंधन को लाभ पहुंचाएगी।

बुध, 29 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Turkey, Sweden, Finland, America, NATO

Courtesy: News18

Rupee

फ़ोटो: Economic Times

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया निचले स्तर पर गिरा

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। घरेलू शेयरों में कमजोरी के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू मुद्रा पर भी पड़ा है। इसके चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दिन के निचले स्तर पर गिरकर 78.96 पर आ गया। वहीं भूटान की मुद्रा नुगुलट्रुम 78.375 पर ट्रेड कर रहा है। 

बुध, 29 जून 2022 - 03:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Dollar, Rupee, America, Crude Oil

Courtesy: Amar ujala

Sex Strike

फ़ोटो: The Spectator Australia

अमेरिका में महिलाएं कर रही हैं 'सेक्स स्ट्राइक', गर्भपात कानून के विरोध में फैसला

अमेरिका में महिलाएं इन दिनों देशव्यापी सेक्स स्ट्राइक की धमकी दे रही हैं। उनका कहना है कि जब तक वे खुद गर्भवती नहीं होना चाहतीं, तब तक किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं बनाएंगी। यह पूरा विरोध अमेरिका में गर्भपात कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर है। जिसके बाद अमेरिका के 50 राज्यों में से 26 ने गर्भपात को कानूनी तौर पर प्रतिबंधित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सोम, 27 जून 2022 - 06:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Sex Strike, Abortion, Anti-abortion law, State

Courtesy: News18

Gold

फ़ोटो: MoneyControl

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोने के भाव में उछाल

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपये चढ़कर 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह गिरकर दो सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। चांदी 251 रुपये चढ़कर 59,755 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

सोम, 27 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, G7, gold, Export, Import, Silver

Courtesy: News18