Monkeypox

फोटो: SciTech Daily

विश्व स्वस्थ संगठन मंकी पॉक्स को महामारी कर सकती है घोषित

मंकी पॉक्स दुनिया भर में घटक बीमार बन के उभार रही है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को महामारी घोषित कर सकता है। दुनिया के अलग अलग देशों में इसके 1600 से अधिक मामले दर्ज हो चुके है। मंकी पॉक्स को लेकर संगठन अगले सप्ताह आपात बैठक का आयोजन कर रहा है। किसी नए प्रभावित देश में इस बीमारी से किसी की मौत अबतक नहीं हुई है।

बुध, 15 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: WHO, health care, Monkey Pox

Courtesy: AajTak News

lungs patients

फोटो: The Times of India

कच्ची नींद भी है फेफड़ों के मरीजों के लिए खतरनाक : रिसर्च

फेंफड़ों के मरीजों के लिए धूम्रपान से अधिक घातक कच्ची नींद होती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-सैन फ्रांसिस्को के रिसर्चर्स ने रिसर्च में पता लगाया कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज मरीजों में कच्ची नींद के कारण तकलीफ 95% तक बढ़ सकती है। नींद की कमी के कारण फेंफड़े अधिक खराब हो सकते हैं। कई मामलों में ये मृत्यु भी करा सकती है। इस रिसर्च में 1,647 मरीजों को शामिल किया गया था।

मंगल, 14 जून 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: lungs, health care, lung patients, research

Courtesy: Zee News

Cigarette

फोटो: Healthline

हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखने वाला पहला देश बना कनाडा

युवाओं को सिगरेट के सेवन से बचाने के लिए कनाडा की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कनाडा की सरकार अब तंबाकू प्रोडक्ट के पैकेट के अलावा हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखेगी। बता दें कि कनाडा में ये नियम 2023 की दूसरी छमाही में लागू किया जाएगा। ये कदम उठाने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है। दो दशकों पूर्व कनाडा ने ही तंबाकू प्रोडक्ट्स पर चेतावनी मैसेज और फोटोज छापने की भी शुरुआत की थी।

सोम, 13 जून 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Cigarette, Cigarettes and other Tobacco Products Act, Canada, health care

Courtesy: Zee News

cantaloupe

फोटो: Real Simple

हाई बीपी कंट्रोल करने में सहायक है खरबूजा, सेहत के लिए फादयेमंद

गर्मियों के मौसम में खरबूजा खाने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। विटामिन,पोटेशियम कॉपर जैसे गुणों से भरपूर खरबूजे में इम्यूनिटी बढ़ाने की ताकत होती है। ये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसे खाकर पाचन संबंधित समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काफी मदद करता है।

रवि, 12 जून 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: muskmelon, health care, cantaloupe, Immunity

Courtesy: Zee News

watermelon peel juice

फोटो: Navbharat Times

तरबूज के छिलके का जूस भी है फायदेमंद, होता है ये लाभ

गर्मियों के मौसम में तरबूज खाया जाता है मगर इसके छिलकों से बना जूस भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। मैग्नीशियम होने के कारण ये नींद बेहतर करने में लाभदायक होता है। बढ़ते वजन को रोकने के लिए भी तरबूज के छिलकों का जूस पिना चाहिए। ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट से युक्त ये जूस बालों और स्किन के लिए भी हेल्दी होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

शनि, 11 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: watermelon, health care, Health Tips, antioxidant

Courtesy: Zee News

ginger benefits

फोटो: The Indian Express

मोटापा कम करने के लिए करें अदरक और काला नमक का सेवन

अदरक और काला नमक साथ में खाने से पेट की समस्या से राहत मिलती है। इससे गैस की परेशानी दूर होती है। ये वजन कम करने में मददगार होता है क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। अदरक एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होती है। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के साथ शरीर से टॉक्सिक मेटिरियल को बाहर निकालता है। ये डेड स्किन से छुटकारा देने में मददगार होता है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: health care, Weight Loss, Ginger, Health Tips

Courtesy: Zee News

coconut water

फोटो: Vogue India

गर्मी के मौसम में स्किन ऐसे बनेगी फ्रेश और ग्लोइंग

गर्मियों के मौसम में स्किन का ध्यान रखने के लिए नारियल पानी लाभकारी होता है। अमीनो एसिड से भरपूर नारियल पानी स्किन को ड्राई नहीं होने देता। ये फाइन लाइन, पिग्मेंटेशन को भी दूर करता है, जिससे चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है। इसके सेवन से ब्लैक हेड्स, पिगमेंटेशन, पिंपल्स, रेडनेस नहीं होती। इसमें हाई इलेक्ट्रोलाइट कंटेंट होता है जो स्किन को साफ करता है। ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है।

गुरु, 09 जून 2022 - 09:02 PM / by रितिका

Tags: coconut water, health care, skin care, skincare

Courtesy: News 18 Hindi

liver

फोटो: Verywell Health

बढ़ती उम्र का लिवर पर नहीं होता असर : स्टडी

जर्मनी की ड्रेसडन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स द्वारा की गई स्टडी में सामने आया व्यक्ति के शरीर में लीवर ऐसा अंग है जो सामान्य उम्र से तीन वर्ष जवान होता है। जैसे व्यक्ति बूढ़ा होता है उसके लिवर पर बढ़ती उम्र का असर न के बराबर रहता है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति को किसी तरह के हानिकार पदार्थों जैसे शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। लिवर में डैमेज होने के बाद दोबारा ठीक होने की शक्ति होती है। 

शनि, 04 जून 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: health care, research, Liver, Research Study

Courtesy: News 18 Hindi

kiwi

फोटो: News18

कीवी खाने से दूर होती हैं कई परेशानियां

कीवी खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी दूर होती है। ये इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ बीपी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होती है। दिल की बीमारियो और डायबिटीज का खतरा भी नियमित तौर पर कीवी खाकर दूर होता है। ये त्वचा चमकदार बनाने के साथ झुर्रियां दूर करती है। ये गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। 

मंगल, 31 मई 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: kiwi, health care, Health Tips, Digestion

Courtesy: Zee News

salad

फोटो: The Spruce Eats

गर्मियों में खाएं सलाद, मिलेंगे कई लाभ

खाने के  साथ अगर सलाद को भी शामिल किया जाए तो खाने के पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं। सलाद में कई मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सलाद खाने से व्यक्ति कैलोरी इंटेक कम करता है। ये आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कच्ची सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, खीरा खाने से शरीर को कई मिनरल्स मिलते हैं।

बुध, 25 मई 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: salad, Minerals, health care

Courtesy: Zee News