फोटो: Tata Trusts
रतन टाटा बने पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी, पीएम मोदी के नेतृत्व में फैसला
पीएम केयर्स फंड को तीन नए ट्रस्टी मिले है, जिसमें दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के.टी. थॉमस और पूर्व उपलोकसभापति करिया मुंडा का नाम शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सितंबर 20 को हुई बैठक में ये फैसला हुआ है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हिस्सा लिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने एडवाइजरी बोर्ड गठित करने का फैसला किया है।
Tags: PM Cares Fund, PM CARES, Ratan Tata, PM Modi
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Hindustan Times
Good Fellows स्टार्टअप को मिला रतन टाटा का समर्थन, बुजुर्गों को देगी सेवाएं
रतन टाटा ने अपने बिजनेस असिस्टेंट शांतनु नायडू के स्टार्टअप GoodFellows को अपना समर्थन दिया है। कंपनी ऐसे युवाओं को नौकरी देगी जो बुजुर्गों के साथ अच्छे संबंध बना सके। कंपनी के कर्मचारी बुजुर्गों की रोजमर्रा के कार्यों में सहायता करेंगे, जिसमें उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना, घरेलू घरेलू सामान की खरीदारी में भी मदद करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी बुजुर्गों के तमाम पेपर वर्क, ईमेल जैसे काम भी करेंगे। कंपनी जनवरी 2022 से अपनी सेवाएं प्रारंभ… read-more
Tags: Ratan Tata, Tata Group, new startup in India, unique startup
Courtesy: TV9 bharatvarsh
फोटो: NDTV
टाटा ग्रुप ने अक्टूबर 8 को 18000 करोड़ रुपये में खरीदा एयर इंडिया
भारत की सबसे पुरानी हवाई सर्विस एयर इंडिया को अक्टूबर 8 को टाटा ग्रुप ने 18000 करोड़ की भारी रकम देकर खरीद लिया है। इसका एलान मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के डिपार्टमेंट दीपम ने किया। इस एलान के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर खुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने लिखा कि वेलकम बैक एयर इंडिया। इसके साथ ही कहा कि एयर इंडिया को नए सिरे से खड़ा करने में बहुत मेहनत लगेगी।
Tags: Tata Sons, Ratan Tata, Air India, Auction
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Quora
रतन टाटा को राष्ट्रपति बनाए जाने की उठी मांग
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई 2022 में खत्म होगा। ऐसे में अगले राष्ट्रपति के नामों की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इसमें रतन टाटा का नाम भी शामिल है। लोग सोशल मीडिया पर #RatanTata4president नाम का अभियान चला रहे है। इस सुझाव को लोगों के साथ-साथ जानी-मानी हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। तमिल फिल्मों के निर्माता नागा बाबू ने भी इसका समर्थन किया है। हालांकि रतन टाटा ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Tags: Ratan Tata, President, India, digital campaign
Courtesy: Nai Dunia News
फोटो: Outlook India
रतन टाटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
देश के नामी उद्योगपति और टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रतन टाटा ने भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने… read-more
Tags: Ratan Tata, Tata Sons, Coronavirus Vaccines, Covishield vaccine
Courtesy: Ndtv Hindi News
फ़ोटो: Getty Images
ट्विटर पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की हुई मांग, कहा- बंद करें ऐसे अभियान
टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा के लिये ट्विटर पर चले 'भारत रत्न फॉर रत्न टाटा' ट्रेंड करने पर वह अब खुद सामने आये हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत के सुख व समृद्धि में योगदान कर सकने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं।"
Tags: Ratan Tata, Tweets, Twitter, Bharat Ratna
Courtesy: Aajtak news
फोटो: Quartz
रतन टाटा पहुंचे अपने एक बीमार कर्मचारी से मिलने उसके घर, अच्छे स्वस्थ्य की कामना
भारत के प्रसिद्द उद्योगपति और टाटा कंपनी के मालिक रतन टाटा अपनी एक कर्मचारी से मिलने पुणे पहुँच गए। रतन टाटा अपने सभी कर्मचारियों के हित में कई तरह की योजनाएं बनाते रहते हैं, परंतु इस कदम से उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया। वह अपने कर्मचारी से मिलने बेहद गुप्त रूप से गए थे, जिससे किसी भी मीडिया को यह बात पता न चल सके। अपने इस कर्मचारी से मिलने उसके घर पहुंचे और कर्मचारी के अच्छे स्वस्थ की कामना कर उनकी घरवालों से भी मिलें।
Tags: Ratan Tata, Tata Company, business, Pune
Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR
फोटो: DNA India
PM Modi ने किया रतन टाटा को 'एंटरप्राइज ऑफ दी सेंचुरी अवॉर्ड' से सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 19 को उद्योग मंडल एसोचैम के फाउंडेशन वीक कार्यक्रम में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये, टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को 'एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ दी सेंचुरी अवॉर्ड' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की, ''बीते 100 सालों से एसोचैम देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है।'' उन्होंने कहा कि, नया भारत देश के करोड़ों युवाओं को अवसर देने की ओर काम कर रहा है, और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
Tags: PM Narendra Modi, pm modi speech, Ratan Tata, Foundation week program
Courtesy: JAGRAN NEWS
फोटो: Quartz
मुंबई हमले की बरसी के मौके पर रतन टाटा ने मुंबई के लोगों की कुर्बानियों को किया याद
मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को कुल 12 साल पूरे हो गए हैं, इसलिए टाटा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रतन टाटा ने मुंबई के लोगों की एकता, दयालुता एवं उनकी संवेदनशीलता को याद करके कुछ बातें कही। उन्होंने कहा कि, ''इस भावना को भविष्य में भी बनाए रखना चाहिए।'' उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुंबई के ताज होटल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''जिन्होंने दुश्मन पर जीत पाने के लिए कुर्बानियां दीं, हमें उस एकता, दयालुता के उन कृत्यों और संवदेनशीलता की भी… read-more
Tags: Terrorist attack, 26/11, Terrorism, Ratan Tata
Courtesy: JAGRAN NEWS