exoplanet

फोटोः ZEE News

वैज्ञानिकों ने की पानी से भरे एक्सोप्लैनेट की खोज

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में L98-59 तारे की परिक्रमा करने वाले एक एक्सोप्लैनेट की खोज की है जो पूरी तरह से पानी से भरा है। एक्सोप्लैनेट पर पानी की मौजूदगी के कारण यहां जीवन का अनुमान लगाया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ग्रह का द्रव्यमान शुक्र ग्रह से आधा है। L98-59 तारे के खास होने का कारण इसकी दूरी है। यह धरती से 35 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 02:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Solar system, Exoplanet, Scientists, Science

Courtesy: navbharat times

two galaxies

फोटोः TV9 Bharat

नासा ने शेयर की आपस में उलझी हुईं दो गैलेक्सीज की तस्वीरें

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ESA के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने इंस्टाग्राम पर दो गैलेक्सीज के एक-दूसरे में उलझी हुई तस्वीरें शेयर की है। यह दृश्य धरती से 10 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर का है। इन दोनों गैलेक्सीज के जुड़े होने के कारण इनको Arp 91 नाम दिया गया है। शेयर की गई तस्वीरों में ज्यादा चमकने वाली गैलेक्सी का नाम NGC 5953 और अंडाकार गैलेक्सी का नाम NGC 5954 है। ज्यादा… read-more

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 07:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, two galaxies, Science

Courtesy: navbharat times

NASA

फोटोः NASA

नासा चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी ने किया एक अद्भुत पोस्ट

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के एक इंस्टाग्राम पेज नासा चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी द्वारा दो तस्वीरें पोस्ट की गई है। पोस्ट द्वारा बताया गया है कि तस्वीरों में सोने के हाथ के आकार की संरचना दिखाई दे रही है। जो एक तारे के फटने के बाद छोड़े गए pulsar द्वारा उड़ाए गए ऊर्जा और कणों की एक नीहारिका है। पल्सर का एक नाम PSR B1509-58 भी है। जिसका व्यास लगभग 19 किलोमीटर है और यह प्रति… read-more

मंगल, 28 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: NASA, pulsar, hand shaped structure, Science

Courtesy: NDTV Hindi

Space Refueling Station

फोटोः Starfish Space

अब अंतरिक्ष में रीफ्यूलिंग स्टेशन से सैटेलाइट भरा सकेंगे फ्यूल

सैन फ्रांसिस्को में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी ऑर्बिट फैब ने जून में धरती की कक्षा में प्रोटोटाइप रीफ्यूलिंग स्टेशन तेनजिंग टैंकर-001 लॉन्च किया था। ये अंतरिक्ष में बहुत अच्छे से काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी को 10 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली थी। इससे रीफ्यूल खत्म होने पर नए सैटेलाइट भेजने का खर्च बचेगा साथ ही धरती की कक्षाओं में कचरा जमा नहीं होगा। इससे सैटेलाइट्स के आपस में टकराने का खतरा भी नहीं रहेगा। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Science, refueling station, earth's orbit, startup launches

Courtesy: AajTak News

Bio brick Hyderabad

फोटो: YS Hindi

हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने पराली से बनाई बायो ब्रिक्स

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद और केआईआईटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर भुवनेश्वर ने मिलकर एग्रीकल्चर बेस्ट से बायोब्रिक बनाई है। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर नौ को बायोब्रिक द्वारा बनाई हुई पहली इमारत का उद्घाटन भी किया गया है। बता दे कि बायोब्रिक का वजन मिट्टी या कॉन्टिकी ईट से 8 गुना कम है। जिसकी कीमत मात्र दो से तीन रूपये है। हैदराबाद के निदेशक बीएस मूर्ति का कहना है कि वह इस मॉडल को आगे बढ़ाने हेतु कृषि मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: innovation, Science, Human Interest stories, Bio Bricks

Courtesy: India times

Saturn

फोटो: Star Walk

आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा शनि ग्रह

तारामंडल में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त दो को शनि को लेकर एक आकर्षक खगोलीय घटना घटित होने वाली है। इस दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होगा। इस दौरान जिन भी जगहों पर रात होगी वहाँ से इस आकर्षक घटना को नग्न आखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसे देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है। 

सोम, 02 अगस्त 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Saturn, Earth, Planetarium, Science

Courtesy: Amar Ujala News

Brain Based Intelligence Test

फोटो: BBIT India .com

आविष्कार: ब्रेन बेस्ड इंटेलिजेंस टेस्ट से लगेगा इंसान की काबिलियत का पता

अलबर्टा यूनिवर्सिटी और आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित ब्रेन बेस्ट इंटेलिजेंस टेस्ट से अब इंसानों की वास्तविक बौद्धिक क्षमता का पता लगाया जा सकेगा। इस तकनीक को वैज्ञानिकों द्वारा तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद विकसित किया गया है। इससे इंसान की काबिलियत का पता लगाया जा सकेगा। इससे छात्रों, कंपनियों समेत हर क्षेत्र में फायदा होगा। बीबीआइटी नामक इस टेस्ट को देश में लॉन्च भी कर दिया गया है।  

सोम, 19 जुलाई 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Brain Based Intelligence Test, IIT kanpur, Invention, Science, Technology

Courtesy: abp News Hindi

New Spider Species Named After Tukaram Omble

फोटो: NewsDeal

सम्मान: शहीद तुकाराम ओंबले के नाम पर रखा गया मकड़ी की नई प्रजाति का नाम

26/11 हमले में शहीद और खूंखार आतंकी कसाब को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाले तुकाराम ओंबले को विशेष सम्मान दिया गया है। महाराष्ट्र में मिली मकड़ियों की दो नई प्रजातियों में से एक का नाम शहीद तुकाराम ओंबले के नाम पर रखा गया है। विज्ञान के क्षेत्र के रिसर्चर्स ने उन्हें सम्मान देने के लिए मकड़ी का नाम आईसियस तुकारामी रखा है। दूसरी मकड़ी का नाम जेनेरा फिंटेला रखा गया है। 

सोम, 28 जून 2021 - 02:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tukaram Omble, 26/11, New Spider Species, National, Science

Courtesy: Ndtv Hindi News

Pocket Ventilator

फोटो: News Track English

कोलकाता के वैज्ञानिक ने बनाया मात्र 250 ग्राम का 'पॉकेट वेंटिलेटर'

कोलकाता के एक इंजीनियर डॉ. रामेंद्र लाल मुखर्जी ने ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए बैटरी से चलने वाले एक 'पॉकेट वेंटिलेटर' का निर्माण किया है। इस पॉकेट वेंटिलेटर का वजन मात्र 250 ग्राम है, और इसे एंड्रॉइड फोन के चार्जर से आसानी से चार्ज किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर ये आठ घंटे तक चल सकेगा। डॉ. मुखर्जी को इस पॉकेट वेंटिलेटर को बनाने में मात्र 20 दिन का समय लगा।  

शुक्र, 11 जून 2021 - 02:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: oxygen, Ventilators, Pocket Ventilator, innovation, Science

Courtesy: Aajtak News

Sir Isaac Newton

फ़ोटो: The Times

मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे 334 वर्ष पुराने लेख की होगी नीलामी

महान मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेखों की जल्द ही लंदन में नीलामी होने जा रही है। नीलामीकर्ता क्रिसटीज के मुताबिक इन पन्नों पर आइजक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने कार्यों को लिखा है। आइजक न्यूटन द्वारा लिखा यह लेख 334 वर्ष पुराना है। लंदन में क्रिसटीज के किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थाँमस वेनिंग कहते हैं कि ये लेख ‘ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी’।

बुध, 02 जून 2021 - 02:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Issac Newton, Science, Auction, london

Courtesy: Hindi News 18