देवर की शादी में जमकर नाची भाभी, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्म "हम आपके हैं कौन" का गाना "लो चली मैं" पर एक भाभी अपने देवर की शादी में डांस करती नजर आ रही है। दूल्हे की भाभी स्टेज पर दूल्हा दूल्हन के सामने डांस करते हुए अपनी खुशी बयां करती है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख से अधिक लोग देख चुके है। 

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Viral video, Viral, Youtube, Wedding

Courtesy: Zee News

Glenn maxwell and his wife

फोटो: The Sentinel Assam

जल्द ही इंडियन गर्ल से शादी कर भारत के दामाद बनेंगे ग्लेन मैक्सवेल

भारत के विदेशी क्रिकेटर दामादों में अब ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी जुड़ने जा रहा है। मैक्सवेल जल्द ही अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रैंड विनी रमन से शादी करने वाले हैं। भारतीय लड़की से शादी करने वाले मैक्सवेल दूसरे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर होंगे। मैक्सवेल से पहले शॉन टैट ने 2014 में भारत की मासूम सिंघा से शादी की थी। मैक्सवेल ने बीते साल विनी रमन से भारतीय रीति रिवाज के साथ सगाई की थी।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Glenn Maxwell, Australia, India, Wedding

Courtesy: Zee News Hindi

Reha kapoor marriage pictures

फोटो: HindustanTimes

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने शादी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर ने फिल्ममेकर करण बूलानी से शादी के बाद अगस्त 16 को सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो पति के साथ बैठी दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक बड़े कैप्शन में उन्होंने शादी से जुड़े अपने सभी अनुभवों को भी शेयर किया है। फोटो शेयर करने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें कई कलाकारों ने ढेरों बधाई और… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Anil Kapoor, Bollywood filmmakers, Marriage, Bollywood, Share Photos, Sonam Kapoor, Wedding

Courtesy: Zee News Hindi

Swayamvar In Bihar

फोटो: Jagran

कलियुग का स्वयंवर: दूल्हे के धनुष तोड़ने के बाद दुल्हन ने पहनाई वरमाला

बिहार के सारण जिले की एक शादी में प्राचीन काल जैसा स्वयंवर रचा गया। हालांकि इसमें दूल्हे और दुल्हन की शादी पहले से ही तय थी। दूल्हे के धनुष तोड़ने के बाद दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाई। इसके बाद सभी रस्मों-रिवाज के साथ दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ। इस अनोखे विवाह को देखने के लिए भारी मात्रा में लोग मौजूद थे, जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल्स की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गयी।

रवि, 27 जून 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar, Wedding, Weird Wedding, funny wedding

Courtesy: Zee News

This woman got married with dolphin

फ़ोटो: Zee News

डॉल्फिन के साथ विवाह रचा कर बहुत खुश नज़र आ रही है ये महिला

ब्रिटेन से एक अजीबोग़रीब शादी का मामला सामने आया है। दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली शैरन टेंडलर को एक नर डॉल्फिन सिंडी से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, जिसके बाद उसने डॉल्फिन से पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करली। हालांकि सिंडी इजरायल की तो शैरन ब्रिटेन की रहने वाली हैं। इस वजह से 16 सालों तक डेटिंग पीरियड के दौरान शैरन कई बार सिंडी से मिलने के लिए इजरायल तक गई। ये शादी 2006 हुई थी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 07:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Dolphins, Britain, Wedding, weird news

Courtesy: Zee News

Wedding

फोटो: Latestly

शादी के बंधन में बंधे कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अप्रैल 26 को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जालंधर के क्लब कबाना में परिवार की मौजूदगी में शादी की। सुगंधा की दोस्त और निर्माता प्रीति सिमोस ने दोनों की शादी की तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। कोरोना की वजह से शादी का समारोह सादगी से हुआ। सुगंधा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की थी। 

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 07:06 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Sugandha Mishra, Sanket Bhosle, Wedding

Courtesy: Live Hindustan

ppe-kit-shadi-ratlam-min

फोटो: MP Samachar

मध्यप्रदेश: कोरोना काल में रतलाम में हुई अनोखी शादी

मध्यप्रदेश के रतलाम से एक अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शादी से पहले दूल्हे की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों ने PPE किट पहनकर सात फेरे लिए और शादी की सभी रस्मे अदा की। शादी में मौजूद अन्य दो तीन लोगों ने भी पीपीई किट पहन रखी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। यहां हर दिन 11-12 हजार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 06:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, ratlam, bridegroom, PPE Kits, Wedding, Ceremony

Courtesy: Amarujala News

pawan kumar yadav

फोटो: Oneindia

बिहार के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवायी लालू यादव की तस्वीर

बिहार के पवन कुमार यादव ने अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने के लिए अपनी शादी के कार्ड पर राजद सुप्रीमो लालू यादव का राजद का प्रतीक चिह्न और फोटो छपवाया है। वैशाली जिले के एक स्थानीय निवासी पवन कुमार ने लालू यादव की रिहाई की अपील की, जिन्हें चारा घोटाले, 2018 के तहत 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, कुमार को उम्मीद है कि लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार उनकी शादी में शामिल होगा।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, Wedding, Pawan Kumar Yadav

Courtesy: India.Com

Harman Baweja

फोटो: Times of India

हरमन बवेजा साशा रामचंदानी संग रचाने जा रहे शादी

एक्टर हरमन बावेजा मार्च 21, 2021 को शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले हरमन के प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में हरमन अपने खास दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। हरमन की शादी साशा रामचंदानी से हो रही है। दोनों ने दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ सगाई की थी। हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद हरमन ने विक्ट्री, डिशकियाऊं और वॉट्स… read-more

रवि, 21 मार्च 2021 - 07:17 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood, Harman Baweja, Wedding, Marriage

Courtesy: Amarujala News

jasprit And Sanjna

Indian Express

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने किया रोमांटिक डांस

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीते दिनों स्टार स्पोर्ट प्रेसेंटर संजना गणेशन के साथ गोवा के गुरूद्वारे में  शादी रचाई है। दोनों की शादी की खबरे काफी पहले से चर्चा में थी। अब जसप्रीत बुमराह के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे बुमराह और संजना डांस करते हुए दिख रहे हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद भी आ रही है।

बुध, 17 मार्च 2021 - 05:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Jasprit Bumrah, dance, Wedding, Viral video

Courtesy: Abp Live