cricket

फोटो: India TV

क्रीज पर बिताया 72 घंटे से अधिक समय, मुंबई के क्रिकेटर ने बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई के 19 वर्षीय क्रिकेटर सिद्धार्थ मोहिते ने क्रीज पर 72 घंटे पांच मिनट का समय बिताकर सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को मान्यता मिलने के लिए वो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के जवाब का इंतजार कर रहे है। नियमों के अनुसार बल्लेबाज हर घंटे में पांच मिनट का ब्रेक ले सकता है। इससे पूर्व मुंबई के ही विराग माने ने 2015 में 50 घंटे बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया था।

मंगल, 01 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Cricket, Mumbai, World Record

Courtesy: ABP Live

Pullup Record

फोटो: India Today

हेलीकॉप्टर पर लटककर किए 23 पुलअप्स, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

आर्मेनिया के रोमन सहराडियन ने हेलिकॉप्टर से लटककर हवा में बुलअप बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। एक मिनट में इस शख्य ने 23 पुलअप्स किए है। इसके साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंस्टाग्राम पेज पर भी इसका वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में रोमन लैंडिंग स्लाइड को पकड़कर पुलअप करते दिखे है। रोमन कई अन्य रिकॉर्ड भी बना चुके है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: World Record, highest records, Pull ups, Helicopter

Courtesy: NDTV News

Zara Rutherford

फोटो: BreezyScroll

महिला पायलट ने भरी दुनिया की उड़ान, कायम किया रिकॉर्ड

बेल्जियम ब्रिटिश पायलट ज़ारा रदरफोर्ड ने मात्र 19 वर्ष की आयु में दुनिया भर में अकेले उड़ान भरकर सबसे युवा महिला पायलट होना का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ज़ारा मुख्य रुप से ब्रिटेन की रहने वाली है। ज़ारा ने अपने छोटे हवाई जहाज के साथ उड़ान भरी थी जिसे जनवरी 20 को 155 दिनों की उड़ान के बाद पूरा किया। इस सफर के दौरान ज़ारा ने 52,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया। वो कुल 41 देशों में गई।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: World Tour, Youngest Female Pilot, World Record

Courtesy: Zee News

Asha Rani

फोटो: The Sentinel Assam

डबल डेकर बस को खींचकर भारतीय महिला ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

भारत की आशा रानी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने इटली के मिलान में लो शो डी रिकॉर्ड नाम के शो अपने सिर के बालों से 12, 216 किलो की लंदन डबल डेकर बस को खींचा। ये कारनामा करने के बाद आशा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है, जिसका वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है। इस उपलब्धि के बाद… read-more

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: World Record, Guinness Book Of World Record, Powerlifting

Courtesy: Hindi News 18

T Series

फोटो: Know Your Meme

रिकॉर्ड: टी सीरीज ने यूट्यूब पर पूरे किए 200 मिलियन सब्सक्राइबर्स

टी सीरीज ने यूट्यूब पर 200 मिलियन (20 करोड़) सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए हैं। टी सीरीज यूट्यूब का पहला ऐसा चैनल है जिसने 200 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे किए हैं। टी सीरीज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट भी किया है। बता दें कि वर्ष 1983 में मशहूर संगीतकार गुलशन कुमार ने टी सीरीज की स्थापना की थी। टी सीरीज अब तक 16 हजार से अधिक वीडियो अपलोड कर चुका है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 04:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: T series, Subscribers, Youtube, World Record

Courtesy: Jagran News

Pyramid with washing machines

फोटो: Times Now

रिसाइकिल की गई वॉशिंग मशीनों से बनाया पिरामिड, बन गया विश्व रिकॉर्ड

एक ब्रिटिश कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक रिसायक्लिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1496 खराब पड़ी वॉशिंग मशीनों का पिरामिड बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। ये पिरामिड कुल 44 फीट 7 इंच का है। इसे बरी, लंकाशायर स्थित पार्किंग स्थल में बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचे। कंपनी के हालिया सर्वे में सामने आया कि 68% लोग रिसायक्लिंग करने को लेकर जागरुक नहीं है।

रवि, 05 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: World Record, Washing Machine, British

Courtesy: Zee News

Cyber Crime

फोटो: IT Security Chain

गाजियाबाद की कामाक्षी ने 50 हजार पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गाजियाबाद की कामाक्षी शर्मा ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए 50 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया है। गढ़वाल विश्वविद्यालय से 2017 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने वाली कामाक्षी ने सितंबर 9, 2019 को अपना मिशन शुरू किया था। इस अभियान में वो जम्मू से कन्याकुमारी तक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। अब उन्हे विदेशों से भी प्रशिक्षण देने के न्योते आ रहे हैं। इसके साथ 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज कराया… read-more

शनि, 26 जून 2021 - 02:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cyber Crime, Cyber Security, Ghaziabad, Education, World Record

Courtesy: Live Hindustan

Vinod Chaudhary

फोटो: Shiksha News

JNU के कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम हैं 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करने वाले विनोद कुमार चौधरी के नाम 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इनमें नाक से तेज टाइप करने, आंखों पर पट्टी बांधकर टाइप करने और माउथ स्टिक से टाइप करने के रिकॉर्ड शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि उन्होंने साल 2014 में पहला रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद वह लगातार नए रिकॉर्ड बनाते गए। अपने अनोखे टैलेंट के चलते विनोद कुमार चौधरी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

गुरु, 24 जून 2021 - 04:32 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: JNU, vinod kumar chaudhary, Guinness Book Of World Record, World Record

Courtesy: Ndtv

Gosiame Thamara Sithole

फोटो: New York Post

एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की रहने वाली गसियामी धमारा सिटहोल ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 37 वर्षीय गोसियामी को प्रेगनेंसी के दौरान काफी दर्द होता था, लेकिन अब गोसियामी और उनके बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड मोरक्को माली की हलीमा सिसी के नाम था। इन्होने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि हलीमा का ये रिकॉर्ड एक महीने में ही टूट गया।   

बुध, 09 जून 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: pregnancy, South Africa, World Record, World

Courtesy: News 18 Hindi

R Ashwin dismisses 200 left handers in test cricket

फोटोः DNA India

रविचंद्रन अश्विन ने किया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम, आउट किये सबसे ज़्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज़

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आज चेन्नई में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट चटका, 200 बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज़ बने। इसी के साथ अश्विन ने अपने करियर में 29वीं बार पांच विकेट लिए, जिसके साथ उन्होंने सबसे ज़्यादा पांच विकेट लेने में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गौरतलब है कि, आर आश्विन के टेस्ट कॅरियर का पहला… read-more

रवि, 14 फ़रवरी 2021 - 06:41 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Ravichandran Ashwin, India vs England, India-England Test Series, World Record

Courtesy: AMARUJALA