cow dung

फोटो: The Wire Science

विदेश जाएगा 192 मीट्रिक टन गोबर, विदेशों में बढ़ी मांग

भारत से पहली बार जून 15 को 192 मीट्रिक टन गाय का गोबर मुस्लिम बाहुल्य देश कुवैत में भेजा जाएगा। भारत से आमतौर पर विदेशों में मांस, पशु खालें, दूध और दूध उत्पाद निर्यात होते हैं। बता दें कि गाय का गोबर सरकारी नहीं बल्कि गोभक्तों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत कुवैत भेजा जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में गोबर भेजने के लिए कस्टम विभाग की देखरेख में जयपुर में कंटेनर में गोबर की पैकिंग का काम  जारी है।

रवि, 12 जून 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: cow dung, cow-dung, Jaipur, Rajasthan

Courtesy: TV9 Hindi

CNG Plant

फोटो: Bhaskaras Sets

यूपी सरकार शुरू करने वाली है गाय के गोबर से सीएनजी बनाने की परियोजना

उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह ने मई दो को बताया, यूपी में जल्द ही कंप्रेस्ड नेचुरल गैस बनाने के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए किसानों से 150 रुपये प्रति किलो गाय का गोबर खरीदा जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत बरेली में की जाएगी। धर्मपाल सिंह ने विकास भवन में अधिकारियो के साथ बैठक के बाद बताया, एक साल में सड़क पर आवारा घूमने वाले मवेशियों की समस्या उत्तरप्रदेश में समाप्त हो जाएगी। 

मंगल, 03 मई 2022 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, cng plant, cow dung

Courtesy: Global Prabhat

Slippers

फोटो: The Indian Nation

बाजार में आई गाय के गोबर से बनी चप्पलें

बाजार में अब देसी गाय के गोबर से बनी चप्पलें आई है। छत्तीसगढ़ में इनका बड़ी संख्या में निर्माण हो रहा है। खूबसूरत और ट्रेंडी होने के साथ ये ईकोफ्रेंडली भी है। ये पूरे आधे घंटे तक पानी में होने के बाद भी खराब नहीं होती है। इन चप्पलों के निर्माण में उन लोगों की मदद की जा रही है जिनके घरों में पशुधन है। एक जोड़ी चप्पल 300 रुपये से चार सौ रुपये के बीच है।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: cow dung, footwear, fashion

Courtesy: Zee News Hindi

Dr. Manoj Mittal

फोटो: APN News

वायरल हुआ गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो

सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनोज मित्तल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ मित्तल को गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो इस वीडियो में इसके फ़ायदों के बारे में भी बताते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर की बात से सहमत दिखे तो कई ने उनकी आलोचना भी की। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: cow dung, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi

bhupesh baghel

फोटोः Navbharat Times

छत्तीसगढ़ में हो रहा है गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य में अब कई गौठानों में गोबर से बिजली उत्पादन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा जिले और रायपुर जिले में अक्टूबर 2 को गोबर से विद्युत उत्पादन की महत्वाकांक्षी और ऐतिहासिक परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके उत्पादन के साथ जैविक खाद का भी उत्पादन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग छह हजार गांवों में गौठानों का निर्माण कराया गया है। इससे गौठान समितियों समेत महिला स्व-सहायता समूहों को लाभ होगा। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: chhattisgarh news, gauthans, electricity made, cow dung

Courtesy: abplive

Ganesha

फोटो: Newstrack

ये मूर्तिकार गाय के गोबर से बना रहे हैं भगवान गणेश की मूर्ति: भोपाल

इस बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मूर्तिकार ने गणेश पूजा के अवसर पर मूर्तिकार कांता यादव ने गाय के गोबर से गणेश प्रतिमाएं बनाना शुरू किया है। ये मूर्तियां पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल हैं और लोग गणेश उत्सव के दौरान इन्हें अपने घरों में रख कर भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। इस संबंध में कांता यादव ने कहा, ''वह भगवान गणेश की मूर्ति बनाने के लिए केवल गोबर का उपयोग कर रहे हैं। ''

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cow dung, Madhya Pradesh, ganesha

Courtesy: ZEE News

cow dung house

फोटो: The Better India Hindi

हरियाणा के ‘शिव दर्शन’ गोबर से करते हैं सीमेंट और ईंट का निर्माण

हरियाणा के शिव दर्शन गाय के गोबर से सीमेंट और ईंट का निर्माण करते हैं। इससे उन्हें 50 लाख का सालाना टर्नओवर प्राप्त होता है। शिव दर्शन ने 100 से भी ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी है। शिव दर्शन ने अपने काम की शुरुआत 2015-16 में प्रोफेशनल लेवल पर की थी। वो गाय के गोबर में जिप्सम, ग्वारगम, चिकनी मिट्टी और नींबू पाउडर का प्रयोग करके सीमेंट तैयार करते हैं और यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली है।

गुरु, 03 जून 2021 - 05:10 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: eco friendly, cow dung, cow-dung, Haryana

Courtesy: Bhaskar News

Cow dung & urine for covid cure causes black fungus

फोटो: The Economics Times

गौमूत्र तथा गोबर के उपचार से बढ़ सकता है ब्लैक फंगस का खतरा

रॉयटर्स की एक वीडियो रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में कुछ लोग इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना वायरस भगाने के लिए अपने शरीर पर हफ्ते में एक बार गौमूत्र तथा गोबर का लेप कर रहे हैं। इसको देखने के बाद डॉक्टरों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस तरह के उपचार को बंद कर देना चाहिए। इस तरह का इलाज संभावित रूप से ‘ब्लैक फंगस’ या… read-more

शुक्र, 14 मई 2021 - 03:20 PM / by Shruti

Tags: BLACK FUNGUS, cow dung, Cow urine, Gujarat, Reuters

Courtesy: The Print News