रामलला के जलाभिषेक के लिए भारत लाया गया 115 देशों का जल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 18 अपने आवास पर राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और डेनमार्क, फिजी, नाइजीरिया समेत अनेक देशों के राजदूतों की मौजूदगी में 115 देशों का जल प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 115 देशों से जल लाना एक उत्कृष्ट कार्य है। इस जल से अपने रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कदम भारत की वसुधैव कुटुंबकम की सोंच को दर्शाता है।