पति के जिंदा होने के बावजूद भी 5 महीने विधवाओं की तरह जीती हैं ये महिलाएं
पूरा भारत अनोखे रीति रिवाजों से भरा हुआ है। ऐसा ही अनोखा रिवाज पूर्वी उत्तर प्रदेश के गछवाहा समुदाय की महिलाएं करती हैं। दरअसल गछवाहा समुदाय की शादीशुदा महिलाएं पांच महीने अपने पति की लंबी उम्र के लिए विधवाओं की तरह रहती हैं। गछवाहा समुदाय के पुरूष पांच महीने ताड़ के पेड़ों से ताड़ी उतारने का काम करते हैं। इस दौरान महिलाएं उदास तक रहती हैं। गछवाहा समुदाय तरकुलहा देवी को अपना कुलदेवी मानता है, और उनकी पूजा करता है।