निर्भया मामलें में पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा लड़ेंगी हाथरस रेपकांड पीड़िता का केस
हाथरस रेपकांड में पीड़िता और उनके परिवार की तरफ से कोर्ट में केस लड़ने के लिए निर्भया कांड की पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा का नाम सामने आया है। इस पर पीड़िता के परिवार ने भी सहमति जताते हुए जरूरी कागजातों पर दस्तख़त कर दिए है। सीमा कुशवाहा जल्द ही मुकदमे की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगी। रेपकांड के आरोपियों की तरफ से कोर्ट में केस लड़ने के लिए निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह का नाम सामने आ रहा है।