Malvika Sood

फोटो: Aaj Tak

सोनू सूद की बहन मालविका ने ज्‍वॉइन की कांग्रेस, मोगा से लड़ेंगी चुनाव

सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने जनवरी 10 को कांग्रेस की ओर से मालविका सूद को मोगा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू मालविका को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल के समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। सीएम चन्नी ने घोषणा की है, विधायक कमल को कांग्रेस पार्टी में अन्य व अच्छा पद दिया जाएगा।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 09:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Punjab Congress, cm channi, declared, MLA

Courtesy: Amarujala News

Congree, BJP Fight

फ़ोटो: Republic Bharat

कर्नाटक CM के सामने मंच पर भिड़ गए कांग्रेस MLA और मंत्री; जमकर हुई बहस

कर्नाटक के रामनगर में सीएम बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में जनवरी 3 को आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मंत्री डॉ सीएन अश्वश्थ नारायण और कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता डीके सुरेश द्वारा मंच पर खड़े राज्य मंत्री अश्वश्थ नारायण पर आरोप लगाने के बाद बहस शुरू हुई और जल्दी ही विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों के बीच मामला गर्माता देख पुलिस अधिकारियों को विवाद निपटाने के लिए बीच में आना पड़ा।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Clashes, Congress Party, BJP Leader, MLA, karnatka cm bommai

Courtesy: NEWS 18

45 lakh robbery ghaciabad

फोटो: UP city news

गाजियाबाद में 45 लाख रुपए की लूट के मामले में हापुड़ के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से गाजियाबाद में 45 लाख रुपए की लूट के मामले में हापुड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। गाजियाबाद के दुर्गा टावर में अगस्त 17 को हुई लूट के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों गिरफ्त में लेकर इनके पास से 38.30 लाख रुपए, कुछ अवैध हथियार और एक कार बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपियों की 23 अगस्त को एक बिहार के व्यापारी को लूटने की भी योजना थी।

शुक्र, 20 अगस्त 2021 - 07:30 PM / by देवजीत सिंह

Tags: robbery, MLA, Indian National Congress, Ghaziabad

Courtesy: Amar Ujala News

Delhi CM

फोटो: India Tv

दिल्ली विधायकों के वेतन-भत्ता बढ़ोत्तरी विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली की आप सरकार ने आम आदमी जैसे विधायकों को खास बनाने के लिये कैबिनेट में वेतन-भत्ता बढ़ोत्तरी विधेयक को मंजूरी दे दी है। इससे विधायकों का बेसिक वेतन 12 हजार रुपये महीना से बढ़कर 30 हजार रुपये महीना हो जायेगा। कैबिनेट से पास किये गये प्रस्ताव के बाद अब विधायकों को मिलने वाले सभी भत्तों को मिला कर कुल 90 हजार रुपये महीना मिलेंगे।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:45 PM / by देवजीत सिंह

Tags: AAP, Delhi Government, MLAs, MLA, Delhi, salary

Courtesy: Zee News

Mamata Banerjee

फोटो: Nvp News

अपनी सीट हार जाने के बाद ममता बनर्जी कैसे बनेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के नतीजे ममता बनर्जी की टीएमसी के पक्ष में आने के बावजूद, नंदीग्राम से ममता की हार हुई हैं। ममता बनर्जी के विधायक का चुनाव हारने के बाद सीएम बनने के लिए विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है और सदस्य न होने की स्थिति में शपथ लेने के 6 माह के भीतर सदस्य बनना होगा। नियमानुसार मुख्यमंत्री पद की शपथ बिना विधायक रहते ली जा सकती है।

सोम, 03 मई 2021 - 01:57 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: West Bengal Assembly Elections, TMC, mamta banerjee, MLA, Chief Minister

Courtesy: Amarujala News

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

राजद ने पार्टी फंड में विधायकों को हर महीने 10 हज़ार रुपये जमा कराने का दिया आदेश

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने अपने विधायक, एमएलसी व पूर्व विधायकों को आदेश दिया है कि उन्हें हर महीने पार्टी फंड में 10 हज़ार रुपये जमा करने होंगे वहीं, कुछ लोगों ने रकम जमा करना शुरू भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पहले यह रकम 25 हज़ार थी वहीं पूर्व विधायकों के लिए मात्र 4 हज़ार, लेकिन अब इसे 10 हज़ार कर दिया गया है। राजद के इस फरमान पर जदयू ने निशाना साधते हुए राजद को कुबेर का राक्षसी साधक कहा है।

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 08:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RJD, party fund, MLA, mlc, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak news