Red ants

फोटो: Modern Pest

ओडिशा में लाल चीटियों का आतंक, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग

ओडिशा के पुरी जिले में बारिश के बाद अब लाल चीटियों का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। चीटियों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है। गांव के घरों, सड़कों, पेड़ों और मैदानों पर सैंकड़ों चीटियां आ गई है। घरों में रहने के लिए लोग अब कीटनाशक की मदद ले रहे है। चीटियों से राहत पहुंचाने के लिए ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभियान चलाया है।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 11:05 AM / by रितिका

Tags: Odisha, Ants, Red Ants, Puri District

Courtesy: News 18 Hindj

Naveen Patnaik

फोटो: Wikimedia

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

नवीन पटनायक को उनके विशिष्ट और उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों के लिए कैपिटल फाउंडेशन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने मुख्यमंत्री को पुरस्कार सौंपा। यह पुरस्कार उन्हें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, पटनायक ने कहा, " मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि मुझे कैपिटल… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, CM Naveen Patnaik, lifetime achievement award, distinctive leadership

Courtesy: Enavabharat

Ramdas athawale

फ़ोटो: News18hindi

रामदास आठवले ने बीजू पटनायक को दिया एनडीए में शामिल होने का न्यौता

ओडिशा पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राज्य के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है। संवाददाता सम्मेलन के संबोधन में उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक की पार्टी एनडीए में नहीं है, लेकिन अगर वह भविष्य में गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजद, एनडीए में शामिल हो जाती है तो ओड़िशा के लिए अधिक लाभ हो सकते हैं।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 10:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: NDA, Ramdas Athawale, Biju Janata Dal, Odisha

Courtesy: Amar ujala

Sundargarh Medical College

फोटो: India TV

ओडिशा के सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से मिली मंजूरी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, एनएमसी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में नवनिर्मित सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 100 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। जिला कलेक्टर पराग गवली ने जानकारी देते हुए बताया कि संबलपुर विश्वविद्यालय के तहत आने वाला मेडिकल कॉलेज वर्तमान शैक्षणिक सत्र से अपने पहले बैच के छात्रों को प्रवेश देने के लिए तैयार होगा, जो आदिवासी बहुल जिले में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करता है।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sundargarh medical college, Odisha, approval, National Medical Commission

Courtesy: Navbharat Times

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Ndtv.com

ओडिशा: सरकार बनने पर मुफ्त बिजली पानी देगी आम आदमी पार्टी

ओडिशा के अगले विधानसभा चुनावों से पूर्व आम आदमी ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह ओडिशा में भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तथा हर युवा को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की जल्द ही ओडिशा में बैठक होने वाली है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 06:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Odisha, Aam Aadmi Party, FREE ELECTRICITY, Free Water

Courtesy: Punjab kesari

Orrisa flood

फ़ोटो: the hans india

ओडिशा में बन रहे हैं बाढ़ के हालात, मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर से लिया प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा

ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ के हालात बनने लगे है। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा भी किया है। राज्य में मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें, क्योंझर और मयूरभंज भी शामिल है। सरकार की ओर से मछुआरों से समंदर में न जाने की अपील भी की गई है। साथ ही 17 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Odisha, Floods, Biju Patnaik, Visit

Courtesy: News18hindi

National Flag

फोटो: India.com

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 30 लाख नागरिकों को मुफ्त राष्ट्रीय ध्वज देगी ओडिशा सरकार

ओडिशा सरकार ने देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 30 लाख राष्ट्रीय ध्वज मुफ्त में देने की योजना बनाई है। एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक मिशन शक्ति महिलाओं द्वारा बनाए गए 30 लाख राष्ट्रीय ध्वज जनता को सौंपे जाएंगे। भारत सरकार ने आजादी के 75 वर्षों के साथ-साथ अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के शानदार अतीत को याद करने और मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 03:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, National flags, distributed, free of cost

Courtesy: Janta Se Rishta

Gautam Adani

फोटो: India TV News

ओडिशा में 57,575 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडानी समूह

अडानी ग्रुप ओडिशा में 57,575 करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में ओडिशा सरकार के उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (HLCA) ने दो परियोजनाओं - एक 4 MMTPA एकीकृत एल्यूमिना रिफाइनरी और एक 30 MMTPA लौह अयस्क (मूल्य वर्धन) परियोजना स्थापित करने के अडानी समूह के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस एल्युमिना रिफाइनरी की सालाना उत्पादन क्षमता 40 लाख टन होगी।

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adani Group, invest, alumina refinery, Odisha

Courtesy: Navbharat Times

Monkeypox

फोटो: Navbharat Times

देश में बढ़ते मंकीपॉक्स मामलों के मद्देनज़र ओडिशा ने सभी जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बीच ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। ओडिशा के जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. निरंजन मिश्रा ने जुलाई 27 को कहा कि सभी जिलों को उच्च जोखिम वाले देशों की यात्रा के इतिहास वाले लोगों पर नजर रखने और सतर्क रहने के लिए सलाह जारी की गई है। मिश्रा ने कहा, "भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं। सभी राज्यों के लिए सतर्क रहना महत्वपूर्ण है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Odisha, guidelines, High Alert

Courtesy: India News

Ashwini Vaishnaw

फोटो: News 18

आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं और रेलवे भवनों का उद्घाटन करेंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुताबिक वैष्णव खुर्दा रोड-बलांगीर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे और नुआगांव रोड स्टेशन पर महिपुर-नौगांव रोड रेलवे सेक्शन को खोलेंगे। वह नुआगांव रोड स्टेशन से नुआगांव रोड तक 08429/08430 भुवनेश्वर-महिपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल के विस्तार को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तहत तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन, 15,000… read-more

गुरु, 30 जून 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railways, Ashwini Vaishnaw, inaugurate, Odisha

Courtesy: ZEE News