taliban afghanistan killings

फोटो: Al Arabiya

तालिबान के राज में अफगानिस्तान में 400 नागरिकों की मौत: यूएन

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया कि तालिबान द्वारा अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद यहां 400 आम नागरिकों की मौत हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत नागरिकों को इस्लामिक स्टेट से संबंधित समूहों ने मारा है। तालिबान द्वारा सत्ता कब्जाए जाने के बाद ये पहली मानवाधिकार संबंधित रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 397 नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खोरासान के हमलों में हुई। 

मंगल, 08 मार्च 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: United Nations, Taliban, Afghanistan, Taliban-Afghanistan

Courtesy: Hindi news 18

Taliban Officials Throw 3000 Litres Of Liquor Into Kabul Canal

फोटो: Navbharat Times

तालिबान अधिकारियों ने काबुल नहर में फेंकी 3,000 लीटर शराब

अफगानिस्तान में शराब की बिक्री पर कार्रवाई के बीच तालिबान अधिकारियों ने जनवरी दो को काबुल की एक नहर में करीब 3,000 लीटर शराब फेंक दी। जीडीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि राजधानी में छापेमारी के दौरान उसके कर्मचारियों ने बैरल में रखी शराब को नहर में फेंक दिया। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में एक खुफिया अधिकारी ने कहा मुसलमानों को शराब बनाने और बेचने के काम से गंभीरता से… read-more

सोम, 03 जनवरी 2022 - 07:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Taliban, Liquor, Kabul

Courtesy: Navbharat Times

Taliban

फोटो: CNBC

तालिबान का नया फरमान, टीवी नाटकों में नहीं दिखेंगी महिलाएं

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं पर लगातार अत्याचार जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस कड़ी में तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ एक और आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब अफगानिस्तान में महिलाएं टीवी नाटकों में काम नहीं कर सकेंगी। इसी तरह टीवी चैनलों में काम करने वाली महिला पत्रकारों के लिए हेडस्कार्फ पहनना अनिवार्य होगा। अफगानिस्तान में अब विदेशी फिल्मों को भी प्रसारित नहीं किया जा सकेगा।  

बुध, 24 नवंबर 2021 - 02:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Afghanistan, Taliban, World news

Courtesy: Zee News Hindi

Aamir Khan Muttaqi

फोटो: Dawn

तालिबान विदेश मंत्रालय का बयान, भारत के साथ किसी भी तरह का संघर्ष नहीं चाहते

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने भारत को लेकर एक इंटरव्यू में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि अफगानिस्तान का भारत सहित किसी अन्य देश के साथ संघर्ष हो या ऐसी चुनौतियां हो जो हमारे देश को प्रभावित कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने महिलाओं की शिक्षा को लेकर भी कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं की 100 प्रतिशत भागीदारी है। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी पढ़ा रही हैं।

सोम, 15 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Foreign Ministry, India

Courtesy: ABP News

extreme poverty

फोटोः WFP

अफगानिस्तान में भूख के कारण हो सकती है लाखों बच्चों की मृत्यु: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वर्ष के अंत तक अफगानिस्तान में भूख के कारण लाखों बच्चों की मृत्यु हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट ने बीते महीने बताया कि अफगानिस्तान में अब तक लगभग 1.9 करोड़ लोगों को गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ा है। नवंबर-दिसंबर के महीने में यहां आधी से अधिक आबादी के सामने खाद्य संकट से जूझना होगा। वहीं 32 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार होंगे। इसमें से 10 लाख की मृत्यु हो सकती है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 11:35 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Taliban, Afghanistan, children die, extreme poverty

Courtesy: newsnationtv

Taliban Ban Use Of Foreign Currency In Afghanistan-

फोटो: Shortpedia

तालिबान ने अफगानिस्तान में विदेशी मुद्रा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तालिबान ने देश में विदेशी मुद्रा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। नई तालिबान सरकार ने भी आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बयान में कहा गया, "इस आदेश का उल्लंघन करने वाले को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।" अगस्त 15 को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद से अफगान की मुद्रा नीचे गिर रही है और विदेशों में स्थित देश की संपत्ति भी अब फ्रीज की जा चुकी है। 

बुध, 03 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Taliban, ban use of foreign currency in afghanistan, violators

Courtesy: Live Hindustan

Taliban

फोटोः Hindustan

अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान के बीच विरोध जारी

अफगानिस्तान के जलालाबाबाद शहर के बाहरी इलाकों में लोगों की लाशे देखी गई है। इन लोगों की हत्या गोली मारने, फांसी पर लटकाकर एवं सिर कलम करके की गई है। साथ ही मृतकों के पास से हाथ से लिखे गए नोट्स में इनका संबंध इस्लामिक स्टेट से बताया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन हत्याओं का जिम्मेदार तालिबान है। अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान को कट्टर विरोधी समझा जाता है। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afghanistan, Taliban, islamic state, World news

Courtesy: BBC News

Starvation

फोटोः Navjivan

तालिबान में भुखमरी जैसे हालात के कारण हुई आठ बच्चों की मौत

अफगानिस्तान में पश्चिमी काबुल के एतेफाक शहर के आठ अनाथ बच्चों की भुखमरी के कारण मृत्यु हो गई। ये बच्चे छोट-मोटे काम करके अपना पेट भरते थे, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद उनके पास कोई काम नहीं था, जिसके कारण उनकी आय नहीं हो पाती थी। मस्जिद से जुड़े मोहम्मद अली बामियानी ने इन बच्चों को दफनाया, साथ ही जानकारी दी कि इन सभी बच्चों को पहले पड़ोसियों द्वारा खाना दिया जाता था जो इनके लिए पर्याप्त नहीं होता था।

मंगल, 26 अक्टूबर 2021 - 04:55 PM / by Surbhi Shaw

Tags: eight children die, Afghanistan, Taliban, Starvation

Courtesy: ZEE News

Vladimir putin

फोटो: BBC

तालिबान को आतंकवादी संगठन की सूची से बाहर निकल सकता है रूस

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े के बाद से उनको सरकार की मान्यता देने और ना देने की बाते लगातार जारी हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अक्टूबर 21 को मॉस्को फॉर्मेट बैठक में तालिबान को लेकर कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि हम तालिबान को आतंकवाद की सूची से बाहर निकालने के फैसले के करीब हैं। रूस इस दिशा में प्रगति करना चाहता है। लेकिन ऐसा संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर होना चाहिए।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Afghanistan, Taliban, Russia, Vladimir Putin

Courtesy: Aaj Tak

Zalmay Khalilzad

फोटो: Axios

अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जालमेई खालिलजाद ने दिया इस्तीफा

अफगानिस्तान में अमेरिका के राजदूत जालमेई खालिलजाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पैदा हुए हालात पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। 70 वर्षीय खालिलजाद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडन के साथ काम चुके हैं। खालिलजाद संयुक्त राष्ट्र में भी राजदूत की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि खालिलजाद मानते हैं कि वे अफगानिस्तान और तालिबान की स्थिति को सही से भांप नहीं सके। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 03:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Taliban, Afghanistan, World

Courtesy: NDTV News