indian embassy

फोटो: Hindustan Times

भारत फिर खोलेगा यूक्रेन में दूतावास, मई 17 से शुरू होगा संचालन

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने अपना दूतावास वहां फिर से खोलने का ऐलान किया है। मई 17 से भारतीय दूतावास यूक्रेन की राजधानी कीव में दोबारा काम शुरू करेगा। यूक्रेन में बिगड़ते हालातों के बीच यूक्रेन ने मार्च 13 को अपना दूतावास अस्थाई तौर से पोलैंड शिफ्ट किया था। बता दें कि उन दिनों राजधानी कीव में रूसी सैनिकों द्वारा लगातार गोलाबारी हो रही थी। कीव की 430,000 की आबादी का जीना दूभर हो गया था।

शनि, 14 मई 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: Indian Embassy, Ukraine, Kyiv

Courtesy: ABP Live

Submarine

फ़ोटो: CNN

ब्रिटेन बना रहा है अपनी सबसे बड़ी परमाणु पनडुब्बी, रूस यूक्रेन जंग के बीच किया एलान

ब्रिटेन की शाही नौसेना ने अपनी अरबों डॉलर की महाविनाशक परमाणु पनडुब्‍बी को बनाने वाली है। यह ड्रेडनॉट पनडुब्‍बी ब्रिटेन की नौसेना में अब तक शामिल हुई सभी पनडुब्बियों में सबसे बड़ी होगी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह पनडुब्‍बी अब तक बने सबसे जटिल हथियारों में से एक होगी। ब्रिटेन ने यह सबमरीन बनाने का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब रूस के साथ उसका तनाव चरम पर है।

मंगल, 10 मई 2022 - 04:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Submarine, Britain, Ukraine, Nuclear

Courtesy: Navbharat Times

War

फ़ोटो: AlJazeera

यूक्रेन को रूसी सेना की मूवमेंट की खबर दे रहा है अमेरिका, अमरीकी मदद से यूक्रेन ने रूस के नौ जनरल मारे

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में पहले दिन से ही अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है। अमेरिका रूस के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी यूक्रेन को दे रहा है। इसी मदद की वजह से यूक्रेन रूस के इतने जनरलों को मारने में कामयाब रहा है। यूक्रेन अब तक रूस के 9 जनरल को मार चुका है। अमेरिका पूरा ध्यान रूस की सेना के मोबाइल हेडक्वॉर्टर की लोकेशन को देने पर लगा रहा है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 01:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, America, War

Courtesy: India Tv

Ghost Of Kyiv

फ़ोटो: India Today

मारा गया रूस के 40 विमान मार गिराने वाला ''घोस्ट ऑफ कीव''

यूक्रेन के घोस्ट ऑफ कीव के नाम से जाना जाने वाला एक लड़ाकू पायलट पिछले महीने युद्ध में मारा गया, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस के 40 से अधिक विमानों को मार गिराने वाले इस पायलट की पिछले महीने युद्ध के दौरान मौत हो गई थी। उनका नाम मेजर स्टीफन ताराबल्का था। उन्होंने युद्ध के दौरान अपने मिग-29 लड़ाकू विमान से रूस के कई विमानों को मार गिराया था। उनकी मौत 13 मार्च को रूस के एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल के हमले में हो गई थी।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 04:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ghost Of kyiv, MIG 29, Ukraine, Russia

Courtesy: Tv9

Vladimir Putin

फ़ोटो: Times Now

रूस ने पश्चिमी देशों को दी खुली चेतावनी, कहा- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें

रूस ने अमेरिका समेत पूरे पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी जमीन पर किसी भी तरह के हमले पर एक सख्त सैन्य प्रतिक्रिया दी जाएगी। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके दूसरे यूरोपीय साथी यूक्रेन को खुले तौर पर उकसा रहे हैं। रूस ने चेतावनी दी है कि हमारे धैर्य की परीक्षा न लें, इस तरह के हमलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। 

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 06:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Ukraine, War, America, Western Countries

Courtesy: Jagran

Dmytro kuleba

फ़ोटो: CNN

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख से नाराज़ है यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच 63 दिनों से लगातार युद्ध चल रहा है और ऐसे में भारत ने युद्ध को लेकर अपना रुख अभी तक साफ नहीं किया है। इस बीच अप्रैल 27 के दिन यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बयान दिया है की भारत की तटस्थता ऐसी स्थिति है जो युद्ध को रोकने में कभी भी मदद नहीं कर सकती।वहीं, यूक्रेन का आरोप यह भी है की भारत युद्ध में यूक्रेन का पक्ष खुले तौर पर नहीं ले रहा है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 04:38 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Ukraine, russia ukraine war, Dmytro kuleba, India

Courtesy: Live hindustan

Narendra Modi

फ़ोटो: Zee News

यूरोप का दौरा करेंगे पीएम मोदी, राष्ट्राध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी मई दो से मई चार तक यूरोप के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस का दौरा करेंगे और इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे साथ ही द्विपक्षीय वार्ता भी अहम होगी। रूस- यूक्रेन युद्ध के दौरान यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। यूरोप पहले भी प्रधानमंत्री मोदी से रूस से निर्भरता कम करने को कहता रहा है। इस दौरान यूक्रेन रूस तनाव पर भी अहम चर्चा हो सकती है।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 01:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Europe, नरेंद्र मोदी, Ukraine, Russia

Courtesy: Amar ujala

Volodymyr Zelenskiy

फोटो: Wired

युद्ध पर विराम लगाने पुतिन से मिलना चाहते हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति

युद्ध के 59वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर युद्ध को विराम लगाने के लिए आह्वान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिसने भी यह युद्ध शुरू किया है, वह इसे खत्म करने में सक्षम होगा। अगर ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति आती है, तो पुतिन से मुलाकात करने में डर नहीं है। मैंने रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत पर जोर दिया है।"

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Volodymyr Zelenskiy, Ukraine, Russia, War

Courtesy: Live hindustan

Putin and johnson

फोटो: Financial Times

रूस ने बैन की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एंट्री

रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की रूस में एंट्री पर बैन लगा दिया है। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से ये जानकारी साझा की है। अब पीएम जॉनसन और शीर्श अधिकारी रूस में दाखिल नहीं हो सकेंगे। बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन ने युद्धग्रस्त यूक्रेन का अचानक दौरे पर गए थे। बोरिस यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ घूमते दिखे थे।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Borris Johnson, Russia, Ukraine, Volodymyr Zelenskyy, Vladimir Putin

Courtesy: Zee News

Vladimir Putin

फ़ोटो: Ndtv.com

यूक्रेन को हथियार देना बंद करे अमेरिका, नहीं तो भुगतने होंगे अंजाम - रूस

रूस ने अमेरिका और नाटो को चेतावनी देते हुए एक राजनयिक नोट जारी किया है, जिसके मुताबिक अमेरिका और नाटो ,युक्रेन को हथियार और सैन्य सहायता देना बंद करें। नोट में कहा गया है- "हम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों से यूक्रेन के गैर-जिम्मेदार सैन्यीकरण को रोकने का आह्वान करते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे।" 

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 10:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Russia, Americans, Ukraine

Courtesy: Live hindustan