airplane

फोटो: Reader's Digest

यूक्रेन फ्लाइट के लिए भारत ने हटाए कई प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने भारत और यूक्रेन के बीच उड़ान सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के मध्य एयर बबल सिस्टम हटाया गया है। अब सामान्य फ्लाइट और चार्टर फ्लाइट चलाई जाएंगी। भारतीय विमानन मंत्रालय ने फ्लाइट संख्या बढ़ाने को कहा है। नागर विमानन मंत्रालय और विदेश मंत्रलाय हालातों पर नजर बनाए हुए है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: Ukraine, India-Ukraine flights, Flights, कोविड-19 टेस्ट

Courtesy: News 18 Hindi

delhi rain

फोटो: India.com

मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली व आसपास के इलाकों में होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में जनवरी पांच और छह को बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने बारिश की चेतावनी देते हुए कहा कि इससे तापमान में गिरावट होगी। एजेंसी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, खतौली, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल आदि इलाकों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में ओले पड़ने की संभावना है। बारिश और कोहरे के कारण श्रीनगर, बिहार में फ्लाइट्स प्रभावित हुई है।… read-more

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Delhi-NCR, Uttar Pradesh, Srinagar, Flights

Courtesy: Aajtak News

Pune Airport

फोटो: ACI Inslights

रखरखाव कार्यों के लिए अक्टूबर में कुछ दिन बंद रहेगा पुणे हवाईअड्डा

दशहरा उत्सव के बाद पुणे हवाई अड्डे की मरम्मत और रखरखाव किया जाएगा और इस बीच अक्टूबर 16 से 29 अक्टूबर पुणे हवाई अड्डा सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा रनवे के पुनर्निर्माण का काम पूरा किया जाएगा। रखरखाव का काम अप्रैल में होना था, लेकिन अक्टूबर-नवंबर की अवधि के लिए स्थगित कर दिया गया था। दीवाली के दौरान हवाई अड्डे पर यात्रियों की भारी आमद होने की उम्मीद है।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 02:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pune airport, maintenance, Flights

Courtesy: Bhor Vaibhav

Uae Flight

फोटो: India Today

आज से पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग कर सकेंगे यूएई का सफर

यूएई में लगातार कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। इसी वजह से यूएई में कोरोना वायरस के कारण फ्लाइट पर लगे प्रतिबंध को सितंबर 12 से हटा दिया गया है। अब पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोग यूएई का सफर तय कर सकेंगे। यह फैसला दुबई एक्सपो मेला 2020 को देखते हुये लिया गया है। जिन देशों की फ्लाइट पर यूएई ने प्रतिबंध लगाया था, उसमें भारत समेत 13 देश और शामिल हैं।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, UAE, Flights, Covid-19

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Philippines

फोटो: Newstrack

फिलीपींस सरकार ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के लिए हटाया यात्रा प्रतिबंध

राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने सितंबर 4 को कहा कि फिलीपींस सरकार भारत और नौ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सितंबर 6 से यात्रा प्रतिबंध हटा देगी। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया पर मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को हटाने के लिए अंतर-एजेंसी कोविड -19 टास्क फोर्स की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी फिलीपींस में… read-more

शनि, 04 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: philippines goverment, Delta Variant, Flights

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

India Bangladesh flights

फोटो: Shortpedia

आज से शुरू होंगी भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ानें

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ये जानकारी दी है कि द्विपक्षीय बबल पैक्ट के तहत भारत और पड़ोसी बांग्लादेश के बीच उड़ान संचालन आज से फिर से शुरू होने वाला है। कोविड की स्थिति के कारण दोनों देशों के बीच उड़ान संचालन पिछले 4 महीनों से निलंबित था। अब तक, भारत का बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, कुवैत, मालदीव, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात सहित 28 देशों के साथ बबल पैक्ट समझौता है।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bangladesh, Air Bubble, Flights

Courtesy: Live Hindustan

Pakistan Covid-19

फोटो: Dawn

कोरोना के चलते पाकिस्तान ने भारत सहित 26 से अधिक देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाते हुए भारत सहित 26 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों को "सी" श्रेणी में रखा गया है, जहां लोग विशिष्ट एनसीओसी दिशानिर्देशों के तहत यात्रा कर सकते हैं। "ए" श्रेणी के तहत देशों को अनिवार्य कोविड -19 परीक्षण से छूट दी गई है, जबकि "बी" श्रेणी के तहत देशों से यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा के 72 घंटों के भीतर पीसीआर परीक्षण की आवश्यकता होगी।

रवि, 13 जून 2021 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pakistan, Covid-19, Flights

Courtesy: Asianet News

AIR INDIA

फोटो: Indian Express

केयर्न एनर्जी कंपनी ने मांगा एयर इंडिया की संपत्ति जब्त करने का अधिकार

ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी पीएलसी ने अमेरिका की एक अदालत में एयर इंडिया की विदेश स्थित संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार मांगा है। इनमें कंपनी के विमान समेत अन्य संपत्तियां को जब्त किया जा सकता है। न्यायााधिकरण ने भारत सरकार को निर्देश दिया था कि वह केयर्न एनर्जी को कुल 1.72 अरब डॉलर वापस करें। केयर्न ने न्यूयॉर्क में मई 14 में एक याचिका दायर कर एय़र इंडिया की संपत्ति जब्त करने की इजाजत मांगी है।

रवि, 16 मई 2021 - 06:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Air India, Flights, America, Petition

Courtesy: Dainik Jagran

Domestic Air fare

फोटो: Zee News

सरकार ने घरेलू हवाई यात्रा पर 10 से 30 % तक बढ़ाया किराया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किराये की निचली और ऊपरी सीमा 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दी है। मंत्रालय ने उड़ान की अवधि के आधार पर वर्गीकृत कर सात ‘बैंड’ के जरिये हवाई किराये पर सीमाएं लगाई थीं। जिसमें 40 मिनट की अवधि से कम की उड़ानों को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये और ऊपरी सीमा को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 7,800 रुपये कर दी गयी है। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, ‘‘ये नई सीमाएं मार्च 31 मार्च तक या अगले आदेश तक लागू रहेंगी।’’ 

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 03:23 PM / by Shruti

Tags: Civil Aviation Ministry, Airlines, Domestic Flights, Flights

coronavirus

फोटो: out look india

यूपी में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देश में अभी तक कोरोना के नए स्ट्रेन के लगभग 24 मामले सामने आये हैं। इन सभी लोगों में कोरोना के नये स्ट्रेन के लक्षण नज़र आ रहे हैं। इन 24 लोगों में 10 लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यूपी में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ये लोग जिनमे कोरोना के नए स्ट्रेन के सिम्टम्स नज़र आ रहे हैं उनमे से एक मेरठ, तीन नोएडा, दो गाजियाबाद और एक व्यक्ति बरेली का है। 

बुध, 30 दिसम्बर 2020 - 01:26 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Uttar Pradesh, Flights

Courtesy: Aajtak news