Taiyo No tamago

फोटो: All About Japan

जापान: दुनिया का सबसे महंगा आम है 'ताईयो नो तामागो'

जापान का ताईयो नो तामागो नाम का आम दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम दुकानों पर नहीं बल्कि नीलामी के बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलता है। 2017 में दो आमों को 2 लाख 72 हजार रुपए में बेचा गया था। यह आम स्वाद में बेहद मीठा होता है और इसमें अनानास और नारियल का भी हल्का स्वाद होता है। भारत में मध्यप्रदेश के जबलपुर के एक किसान ने भी इन आमों को उगाया है।

रवि, 13 जून 2021 - 05:01 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mangoes, Japan, Auction, Fruits

Courtesy: News18

plantation

फोटो: The Better India

घर के कबाड़ को प्लांटर बना कर पेश कर रहें हैं ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का उदाहरण

नागपुर के रहने वाले संजय मधुकर पिछले 10 सालों से हर बेकार चीज़ में पौधे लगा रहे हैं। संजय ने बताया,"अक्सर घरों में छत को ‘डंपयार्ड’ की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हमारे घर का भी यही हाल था, जिसे मैंने धीरे-धीरे हर कबाड़ को प्लांटर में बदल दिया।" यह गार्डन 1500 वर्ग फ़ीट में फैला ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का बेहतरीन उदाहरण है। संजय के बगीचे में सब्जियां, फल, सक्यूलेंट, अडेनियम, बोनसाई के अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी है। 

रवि, 30 मई 2021 - 12:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Plantation drive, Fruits, vegetables, eco friendly

Melons worth 18 lakhs

फोटो: India Times

जापान: होक्काइडो द्वीप पर 18 लाख में नीलाम हुए दो युबारी खरबुजे

जापान के होक्काइडो द्वीप पर 18 लाख में दो युबारी खरबुजे नीलाम हुए हैं। ये खरबूजे ऑनलाइन ड्रॉ में चुने परिवारों को दान में दिए जाएंगे। नीलामी के आयोजक ने बताया क़ि यह पिछले साल की कीमत से यह 22 गुना अधिक था। ये युबारी खरबूजे अपने उच्च गुणवत्ता और मीठे स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। कठोर सर्दियों और अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उगाए जाने वाले फल इस क्षेत्र का गौरव हैं । 

मंगल, 25 मई 2021 - 07:44 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Japan, Fruits, Auction, Fruit

Courtesy: India.com

Women and monkey

फोटो: Lokmat News

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बुजुर्ग महिला का बंदर को अंगूर खिलाने वाला वीडियो

महिला के बंदर को प्लेट में अंगूर खिलाने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फल बेचने वाली महिला के पास कुछ बंदर आ जाते हैं, तो वह प्लेट में अंगूर रखकर उन बंदरों को खिलाने लगती है। बंदर भी मस्त अंदाज में अंगूर का मजा ले रहे हैं। इस… read-more

सोम, 24 मई 2021 - 02:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Viral video, Fruits, monkey, PLEASENT

Courtesy: Ndtv Hindi News

Planted 1400 plant in 8 years

फोटो: The News Minute

बेंगलुरु के सुमेश नायक ने 8 सालों में अपने घर पर लगाए 1400 पेड़

बेंगलुरु के रहने वाले सुमेश नायक और उनकी पत्नी मीतू नायक ने अपने घर में 1400 से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए हैं। सुमेश औऱ उनकी पत्नी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने के साथ 8 सालों से गार्डनिंग कर रहे हैं। उन्होंने घर में इंडोर प्लांट के साथ-साथ, मौसमी सब्जियां और लगभग 25 किस्म के फल वाले पेड़ लगाए हैं। साल 2007 में बेंगलुरु आने के बाद घरों में हरियाली न देखकर उन्होंने टमाटर, मिर्च, बैगन और भिंडी जैसी सब्जियां उगाना शुरू किया। 

शनि, 08 मई 2021 - 08:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Greenery, Tree Plantations, Fruits, eco friendly

Fruits for diabetic patients

फोटो: Punjab Kesari

डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं इन फलों का सेवन

डायबिटीज के मरीजों को ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिसमें शुगर की मात्रा कम होती है और जिनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को रसभरी, अमरूद,आड़ू, जामुन और कीवी का सेवन करना चाहिए, इन फलों में चीनी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जामुन, शुगर के साथ पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कण्ट्रोल रखते हैं। 

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:36 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: diabetic, Fruits, blood sugar, Patients, health care

Courtesy: Jagran News

Mosambi Juice for healthy life

फोटो: HealthyifyMe

बीमारियों की रोकथाम में सहायक है मौसंबी का जूस

गर्मियों में नियमित रूप से मौसंबी जूस का सेवन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। मौसंबी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीट्यूमर, एंटीडायबिटिक, एंटी-अल्सर जैसे गुण भी पाए जाते हैं। जो आंखों के संक्रमण, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीअर्थराइटिक के साथ गठिया दर्द को कम करने में सहायक होते है। इसके साथ ही ये इम्युनिटी को बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 09:48 PM / by Shruti

Tags: Mosambi Juice, Health & Lifestyles, health benefits, Fruits

Courtesy: India Tv News

benefits of fruits

फोटो: medical news today

सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये फल

चकोतरा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो वजन को कम करने के साथ-साथ इन्सुलिन लेवल को भी कम करते हैं।  अनानास का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अनानास में ब्रोमेलेन नामक तत्व मौजूद होता है, जो शरीर में कैंसर और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। एवोकैडो में कार्ब और हेल्दी फैट मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा एवोकैडो में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं… read-more

मंगल, 29 दिसम्बर 2020 - 02:33 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Fruits, health care, pineapple

Courtesy: Aajtak news