Mothers Day Doodle

फोटो: One India

मदर्स डे के मौके पर माताओं को सम्मानित करने के लिए गूगल ने बनाया ख़ास डूडल

Google ने मई 8 मई को मदर्स डे 2022 के मौके पर दुनिया भर की माताओं को सम्मानित करने के लिए एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल में में दो हाथों का एक GIF है - एक माँ की रक्षा करने वाला और एक बच्चे का, एक दूसरे को छूना, पौधे लगाना और एक साथ पढ़ना नज़र आ रहा है। मदर्स डे मई 8 को संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत सहित लगभग 40 देशों में मनाया जाता है।

रवि, 08 मई 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mothers day 2022, Google, Doodle, honours moms

Courtesy: One India

Truecaller

फ़ोटो: Ndtv gadgets 360

मई 11 से बंद हो जाएगी Truecaller पर कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा

कॉलिंग एप्लीकेशन ट्रूकॉलर पर मई 11 से कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा बंद की जाएगी। इस बात का फैसला ट्रूकॉलर ने गूगल की डेवलपर प्रोग्राम पॉलिसी के मद्देनजर लिया है और कॉल रिकॉर्डिंग फीचर बंद करने का एलान किया है। इस बात की जानकारी देते हुए ट्रूकॉलर ने बयान जारी किया है कि उसने यूजर्स की मांग के आधार पर सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए कॉल रिकॉर्डिंग की शुरुआत की थी और कॉल रिकॉर्डिंग सभी के लिए फ्री थी।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 03:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: truecaller, call recording, feature, Google

Courtesy: News18hindi

Google Celebrates Naziha Salim Iraqs Most Influential Artists With A Doodle-

फोटो: News Nation

Google ने बनाया इराक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक 'नाज़िहा सलीम' का डूडल

Google ने आज डूडल बनाकर इराकी समकालीन कला प्रतिभा नाज़ीहा सलीम को श्रद्धांजलि दी है। गूगल आज नाजिहा सलीम का जन्मदिन और उनकी कला का जश्न मना रहा है। गूगल के अनुसार साल 2020 में आज के ही दिन नाज़िहा का कलेक्शन बरजील आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सामने आया था। सलीम का जन्म 1927 में इस्तांबुल, तुर्की में इराकी कलाकारों के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक चित्रकार थे और उनकी माँ एक कढ़ाई कलाकार थीं। … read-more

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Google, Doodle, naziha salim, Tribute

Courtesy: DNA India

Google Band Dozens Of App From Google Store

फोटो: Dainik Bhasker

'डेटा चोरी' के बीच Google ने किया Play Store से ऐप्स को बैन

रिपोर्टों के अनुसार, Google ने Play Store पर कुछ ऐसे ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है जो गुप्त रूप से उपयोगकर्ताओं के फ़ोन नंबर और अन्य महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करते हैं। इन ऐप्स में ‘मुस्लिम प्रेयर ऐप’ का नाम भी शामिल हैं। इसे 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट  में बताया गया है, Google Play Store से बैन हुए ऐप्स लोकेशन, ईमेल और फोन नंबर, नज़दीकी डिवाइस और पासवर्ड इकट्ठा कर रहे थे।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Google, Play Store, downloaded, Ban

Courtesy: News 18

Google Play Pass

फोटो: Navbharat Times

भारत में लॉन्च हुआ Google Play Pass, 99 रुपये मे मिलेगा 1000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस

गूगल ने अपनी Google Play Pass सर्विस भारत में लॉन्च कर दी है। यह सर्विस एंड्राइड फोन यूजर्स के लिए पेश की गई है, जिसके तहत यूजर्स 1,000 से अधिक ऐप्स का मजा ले सकते हैं। ये एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसमें यूजर्स को ऐड फ्री एक्स्पीरिएंस मिलेगा। सब्स्क्रिप्शन के लिए हर माह 99 रुपये और वार्षिक 889 रुपये का शुल्क देना होगा। प्रीपेड सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन दिया है। यूजर्स 109 रुपये में मंथली प्रीपेड सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, Launched, Google Play Pass, Subscription, Apps

Courtesy: BGR.in

Google Map

फोटो: Jansatta

यूक्रेन में लाइव मैप ट्रैफिक पर Google ने लगाई रोक

रूस-यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के मद्देनज़र प्रख्यात टेक कंपनी Alphabet Inc के Google ने यूक्रेन देश में अपने कुछ मैप फीचर को अस्थायी रूप से बंद करने फैसला लिया है। रोक लगाए Google Maps इस फीचर के माध्यम से वास्तविक ट्रैफिक की जानकारी मिलती है। गूगल का कहना है कि यूक्रेन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। इस सुविधा को बंद करने के लिए कंपनी ने रिजनल अथॉरिटी से बात की थी।

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 02:25 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine-Russia crisis, Google, google maps, temporary break

Courtesy: Aaj Tak

Aman Pandey

फ़ोटो: Zee News

गूगल में गलतियां ढूंढने पर इंदौर के अमन को मिला 65 करोड़ रुपये का इनाम

भोपाल एनआईटी से बीटेक करने वाले इंदौर के अमन पांडे को गूगल ने 87 लाख डॉलर यानी 65 करोड़ रुपये का इनाम दिया है। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में विशेष रूप से जिक्र करते हुए बताया, अमन पांडेय ने साल 2021 में गूगल में 232 बग रिपोर्ट किए और अब तक एंड्राएड वल्नरेबिलिटी रिवॉर्ड प्रोग्राम (वीआरपी) के लिए 280 से अधिक वल्नरेबिलिटी के बारे में रिपोर्ट कर चुके हैं। बता दे, अमन पांडेय इंदौर में बग्समिरर नाम की कंपनी चलाते हैं।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 11:45 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, bugs, reward money, top researcher

Courtesy: Dainik Bhaskar

Chrome logo

फ़ोटो: Navbharat Times

8 साल बाद हुआ Google Chrome के लोगो में बदलाव

दुनियाभर में लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर Google Chrome का लोगो आठ साल बाद बदल गया है। Google Chrome के डिजाइनर Elvin Hu ने नए लोगो का फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, ​Chrome में आपको बेहद ही मामूली सा बदलाव नजर आएगा। फिलहाल यह नया लोगो सिर्फ गूगल क्रोम के कैनेरी वर्जन पर देखा जा सकता है। बता दे, इससे पहले साल 2011 और 2014 में गूगल क्रोम लोगो के डिजाइन में बदलाव किया गया… read-more

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 01:16 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, Google Chrome, Logo, changed, new look, Technology

Courtesy: india.com

Most Searched Cars

फोटो: Navbharat Times

2021 में इंडिया में सबसे ज्यादा Google की गई Hyundai की कार

ऑस्ट्रेलिया की "कंपेयर द मार्केट" ने एक रिपोर्ट में दुनिया की सर्वाधिक सर्च की जाने वाली कारों की लिस्ट निकाली है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीयों ने वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा Maruti या TATA नहीं बल्कि Hyundai की कारों को पसंद किया है। Hyundai Creta और Hyundai Venue जैसे मॉडल कई महीनों की वेटिंग के बावजूद पसंद और सर्च किए जा रहे है। वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली ऑटो कंपनी Toyota ने अपनी जगह बनाई है।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 08:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Google, Google search, Cars, Hyundai

Courtesy: Aaj Tak

Google Search

फोटो: Reader's Digest

वर्ष 2021 में भारतीयों ने इंटरनेट पर ऑक्सीजन सिलेंडर और नीरज चोपड़ा के विषय में किया सर्च

वर्ष 2021 के दौरान भारतीय लोगों ने गूगल पर ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड के संबंध में सबसे अधिक जानकारी सर्च की। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में सर्च किया। इसके अलावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ की जाति के संबंध में भी लोगों ने सर्च किया। ये जानकारी गूगल द्वारा जारी की गई इंटरनेट सर्च डेटा रिलीज करने के बाद सामने आई है। इसमें नीयर मी, पर्सनैलिटी, ट्वीटर, समेत कई जानकारियां… read-more

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 02:10 PM / by रितिका

Tags: Neeraj Chopra, Google, Javelin Throw

Courtesy: Zee News