Air India

फोटो: Hindustan Times

नियमित रूप से संचालित होंगी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें, जल्द होगा ऐलान

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के विचार विमर्श करने के बाद मार्च 15 से नियमित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करने का फैसला किया है। अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बीते दो सालों से निलंबित है। विदेशी आगमन और प्रस्थान के लिए हवाई अड्डों पर स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर लागू होगा। कोविड 19 संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद उड़ाने दोबारा संचालित होंगी। अबतक मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: International Flights, Flights, guidelines

Courtesy: News 18 Hindi

Banaras Hindu University

फोटो: The Times of India

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 100% क्षमता से चलेगी क्लास

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने ट्वीटर पर जानकारी दी कि अब विश्वविद्यालय को पूरी क्षमता के साथ जल्द ही खोला जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी किया है। इस दौरान कोविड 19 नियमों का पालन किया जाएगा। इसके साथ ही अलग अलग विभाग ऑनलाइन मोड में भी कक्षाएं लेना जारी रखेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य में स्कूल व कॉलेज फरवरी सात से… read-more

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: BHU, Banaras Hindu University, guidelines

Courtesy: NDTV News

covid 19 mask and kids

फोटो: SFGATE

स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस जारी, बच्चों को मास्क लगाने से छूट

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनवरी 21 को कोविड 19 की नई गाइडलाइंस जारी करते हुए बच्चों और किशोरों को एंटीवायरल और मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज़ दिए जाने की जरुरत नहीं होगी। इसके साथ ही पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मास्क न लगाने पर भी छूट दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया कि कोविड 19 से पीड़ित बच्चों को स्टेरॉयड देना पड़े तो उसे डायल्यूट किए बिना इसका उपयोग न किया जाए।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: kids, covid 19, guidelines

Courtesy: News Nation TV

Gujarat Schools To Reopen From November 22

फोटो: Times Now News

गुजरात के स्कूल नवंबर 22 से कक्षा 1 से 5 तक के लिए फिर से खुलेंगे

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के लिए गुजरात के स्कूल कल नवंबर 22 से फिर से खुलेंगे। स्कूलों को दोबारा खोलने की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने आज की है। जीतू वघानी ने स्कूलों से इस तरह से व्यवस्था करने को कहा है कि COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। मंत्री ने कहा है कि दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए यदि आवश्यक हो तो स्कूल अन्य प्रकार के प्रतिबंध लगा सकते हैं।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 04:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gujarat schools to reopen, guidelines, Primary Classes

Courtesy: Aajtak News

High Court Allows Sale Of Herbal Hookah In Restaurants And Pubs

फोटो: Shortpedia

उच्च न्यायालय ने दी रेस्तरां और पब में हर्बल हुक्का की बिक्री को अनुमति: दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नवंबर 16 को राष्ट्रीय राजधानी में रेस्तरां और पब में हर्बल हुक्का के उपयोग की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आजीविका की कीमत पर COVID-19 प्रतिबंधों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंध 'हमेशा के लिए नहीं चल सकते'। अधिकारियों ने पहले ही सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल को पूरी क्षमता से काम करने की अनुमति दे दी है।

बुध, 17 नवंबर 2021 - 09:50 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Dehli High Court, herbal hookah in restaurants and pubs, guidelines

Courtesy: Amar Ujala News

UPSC NDA 2021

फोटो: Times Now News

UPSC NDA 2021: परीक्षा दिवस के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

संघ लोक सेवा आयोग राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, यूपीएससी एनडीए 2021 परीक्षा नवंबर 14, 2021 को आयोजित होने वाली है। 2 लाख से अधिक महिला आवेदक पहली बार परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस बीच, यूपीएससी ने upsc.gov.in पर परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। UPSC NDA 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: upsc nda 2021, guidelines, women applicants

Courtesy: Amar Ujala News

Corona virus guidelines

फोटो: Zee News

त्योहारों के चलते अक्टूबर 31 तक जारी रहेंगे कोरोना के दिशा निर्देश

गृह मंत्रालय ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश को अक्टूबर 31 तक कोरोना के दिशानर्देशों को जारी रखने के आदेश दिए हैं। आगामी त्योहारों के चलते केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने संक्रमण दर में बढ़ोतरी के डर से कोविड-19 नियमों के लागू रहने की जानकारी दी है। त्योहारों के सीजन में कोरोना की रोकथाम के लिए गृह सचिव ने हर जिले में संक्रमण दर, अस्पताल तथा आईसीयू में बिस्तरों की संख्या पर करीब से निगरानी रखने का आदेश दिया है।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 12:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Covid-19, guidelines, Festive Season, Ministry of Home Affairs

Courtesy: India TV

School Reopen

फोटो: Nai Dunia

मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

मध्यप्रदेश में स्कूलों को फिर से सुचारू रूप से शुरू करने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गाइडलाइंस जारी की हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं को 50 प्रतिशत क्षमता तथा आठ,दस और 12 तक की क्लासेस को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जाएगा।… read-more

बुध, 15 सितंबर 2021 - 03:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Madhya Pradesh, SCHOOL REOPEN, guidelines, School Education Department

Courtesy: Jagran news

RBI Guidelines

फोटो: Shortpedia

आरबीआई ने केवाईसी अपडेशन से जुड़ी धोखाधड़ी की गतिविधियों में वृद्धि के खिलाफ दी चेतावनी

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश में केवाईसी अपडेशन से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों में वृद्धि के बारे में नागरिकों को आगाह किया है। आरबीआई ने कहा, "जनता के सदस्यों को चेतावनी दी जाती है कि वे खाता लॉगिन विवरण, व्यक्तिगत जानकारी, केवाईसी दस्तावेजों की प्रतियां, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड, ओटीपी आदि को अज्ञात व्यक्तियों या एजेंसियों के साथ साझा न करें।" आरबीआई ने कहा कि केवाईसी प्रक्रिया सरलीकृत किया गया है।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: RBI, guidelines, Fraud

Courtesy: India.Com

NEET Exam Center

फोटो: The News Minute

आज होगी नीट की प्रवेश परीक्षा, एनटीए ने जारी की गाइडलाइंस

देशभर में होने जा रही नीट की प्रवेश परीक्षा को विभिन्न शहरों में कई केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) साथ मिलकर इसका आयोजन कर रही हैं। यह परीक्षा सितंबर 12 के दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने से पूर्व छात्र छात्राओं को परीक्षा से 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा तथा एनटीए की… read-more

रवि, 12 सितंबर 2021 - 11:40 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: NEET, National Testing Agency, CBSE, guidelines

Courtesy: Hindustan Times