Vitamin C

फ़ोटो: webd

शरीर में यूरिक एसिड को कम करने और गठिया रोग से बचने के लिए अपनाये घरेलु नुस्ख़े

यूरिक एसिड हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है जिससे गठिया रोग होता है। यूरिक एसिड को शरीर में कम करने के लिए घरेलु उपाय अपनाये जा सकते हैं। हार्वर्ड स्कूल की रिपोर्ट के अनुसार यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने पर लोगों को खट्टे फल जैसे स्ट्रॉबेरी और संतरे जैसे फल खाने चाहिए। शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए अधिक मीठे फूड्स से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। गठिया रोग से बचने के लिए रोज़ाना व्यायाम बेहद लाभप्रद होता है।

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 04:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: URIC ACID, vitamin c, health care, Lifestyle tips

Courtesy: Jansatta News

Breast Cancer Awareness

फोटो: My Buckhannon

स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं ये पांच योगासन

वर्ष 2018 में ग्लोबोकैन की रिपोर्ट्स के अनुसार 1.5 लाख से अधिक महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत है, और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि योगासन एवं संतुलित वज़न रखने से स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। ऐसे ख़ास तरह के पांच योगासन है जो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करते हैं। योगासन जैसे त्रियका भुजंगासन, मरजारियासन वेरिएशन, वशिष्ठासन, अश्वांचलन एवं शलभासन। इन आसनों को रोज़ाना करने से एवं कुछ शारीरिक गतिविधियां अपनाने से स्तन कैंसर… read-more

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 04:55 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, Breast cancer, Yogasana, women health

Courtesy: Jansatta News

Healthy Diet

फोटो: Pinterest

आंखों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में शामिल करें कुछ ख़ास चीज़ें

डिजिटलाइजेशन और प्रदूषण के कारण आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए आंखों की रौशनी तेज़ रखने के लिए सही डाइट ज़रूरी है। आंखों की रोशनी तेज़ करने के लिए मछली, नट्स और चिया बीज का सेवन लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड का स्त्रोत पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, गाजर और फलियां शामिल करें जो आंखों को मज़बूत करते हैं।

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 04:20 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: healthy diet, Dietician, healthy eyes, Lifestyle tips

Courtesy: Jagran News

Corona Virus

फोटो: BBC.com

कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचें, रखें कुछ ख़ास बातों का ध्यान

कोरोना वायरस महामारी का संकट दुनिया भर में बढ़ता चला जा रहा है, और बहुत से लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद इससे ठीक हो चुके हैं। परंतु, कोरोना से ठीक होने के बाद इस वायरस की चपेट में दोबारा आया जा सकता है, इसलिए ज़रूरी है कि सही तरह के खान-पान का सेवन करें। अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के लिए पौष्टिक आहार लें, एवं व्यायाम और एक्सरसाइज करें। ठंडी चीज़ों का सेवन बहुत कम करें, और रोज़ाना आठ से दस गिलास पानी पीएं। 

बुध, 06 जनवरी 2021 - 04:53 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, health care, Coronavirus, Health Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Chakra Flower

फोटो: Goodnet.org

चक्रफूल हैं महिलाओं की स्किन के लिए बेहद फायदेमंद, जाने कुछ घरेलु नुस्खे

अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए और मुहांसों से बचने के लिए महिलाएं बहुत से उपाय करती हैं, परंतु चक्रफूल एक ऐसा घरेलु उपाय है जो ज्यादातर अपनाया जाता है। चक्रफूल का सेवन करने से चेहरे से रिंकल्स और दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने से स्किन पर ग्लो के साथ यह ऐजिंग एफेक्ट को दूर और ऑयली स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट होता है, एवं यह स्किन को टाइट रखता है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 05:27 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: chakra flower, Lifestyle tips, health care, Beauty Tips

Courtesy: JAGRAN

Women's Health

फोटो: FirstCry Parenting

महिलाओं के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं ये ख़ास उपाय

महिलाओं को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए, कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन करना चाहिए। इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने के लिए रोज़ाना कुछ मात्रा में गुड़ का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करने से इम्युनिटी पावर मजबूत होता हैं। रोज़ाना मूंगफली खाने से सेहत से जुडी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

सोम, 04 जनवरी 2021 - 05:19 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, health care, Health Tips, Lifestyle

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Green Tea

फोटो: Parade

ग्रीन टी के अधिक सेवन से हो सकते हैं सेहत को बहुत सारे नुक्सान

ग्रीन टी का सेवन करने से स्वास्थ को कई तरह के लाभ मिलते हैं, परंतु इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ग्रीन टी के अधिक सेवन से अनिद्रा की समस्या होती है, एवं शरीर में आयरन की भी कमी हो जाती है। ग्रीन टी के अधिक सेवन से भूख कम लगती है, और किडनी में पथरी की समस्या भी होती है। ग्रीन टी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बेहद हानिकारक होता है।

सोम, 04 जनवरी 2021 - 04:02 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, health care, Health Tips, Lifestyle

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Health Care

फोटो: www.everydayhealth.com

हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए अपनाएँ कुछ आसान उपाय

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमज़ोर होने लगती है जिसे 'ऑस्टियोपोरोसिस' की समस्या कहा जाता है, इसलिए हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए कुछ घरेलु उपाय अपनाये जा सकते हैं। रोज़ाना फल जैसे सेब और अनानास खाने से हड्डियां बेहद मज़बूत होती हैं, क्योंकि इनमे एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। खाने में तिल के बीज मिलाकर खाएं इससे शरीर को कैल्शियम मिलता है, एवं मछली के तेल में ओमेगा-3 मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूर बनाने में सहायक होता है।

सोम, 04 जनवरी 2021 - 03:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle, Lifestyle tips, health care, Health Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Health Care

फोटो: Expatica

अपने शरीर और मानसिक सेहत को स्वस्थ रखने के लिए करें कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन

कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही तरह का खान-पान बेहद आवश्यक होता है एवं कुछ ख़ास टिप्स को फॉलो करना भी ज़रूरी होता है। अपनी डाइट में तेल और मसाले से बनी चीज़ों का सेवन कम मात्रा में करें, अपने मानसिक तनाव को कम रखने के लिए खान पान में हल्दी का उपयोग करें। रोज़ाना थोड़ी मात्रा में चना (chickpea) खाने से शरीर को कई तरह के विटामिन प्राप्त होते हैं, एवं इसे हैप्पी फ़ूड की श्रेणी में भी गिना जाता है। 

शनि, 02 जनवरी 2021 - 03:26 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, mental health, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: JAGRAN NEWS

Health Care

फोटो: Everyday Health

सर्दियों के मौसम में ज़रूरी है कुछ ख़ास तरह के फलों का सेवन

सर्दियों के मौसम में सही तरह का खान-पान बेहद ज़रूरी होता है, इसलिए कुछ ख़ास तरह के लाभदायक फलों का सेवन करना चाहिए। रोज़ाना सेब का सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, और अनार का सेवन करने से शरीर में विटामिन और आयरन की कमी पूरी होती है। फल जैसे अमरुद, अंगूर और कुछ सिट्रस फलों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं शरीर में विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों की बढ़ोत्तरी होती है। 

शनि, 02 जनवरी 2021 - 02:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, Beauty Tips, Lifestyle, health care

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR