Rahul Gandhi

फोटो: The Guardian

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में दिसंबर आठ को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अहंकार ही सारी समस्याओं की जड़ है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सीमा मुद्दे को… read-more

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Congress Working Committee, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Tejashwi Yadav

फोटो: Telegraph India

कल होगी लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सगाई

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिसंबर नौ को दिल्ली में सगाई करेंगे। पिछले काफी समय से उनकी सगाई के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि ये सगाई किससे होगी इस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है। उनकी सगाई को लेकर उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के छोटे बेटे हैं। 

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 01:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tejashwi Yadav, Engagement, Bihar, politics

Courtesy: News 18 Hindi

CM Yogi Adityanath

फोटो: The New Indian Express

मथुरा में आयोजित जनसभा को आज संबोधित करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसंबर 8 को मथुरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी मथुरा में 201 करोड़ की कुल लागत की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 59.9 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण जबकि 141.1 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस जनसभा में सीएम योगी के साथ मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Yogi Adityanath, Mathura, politics

Courtesy: News 18 Hindi

Ravi Naik

फोटो: The Indian Express

गोवा के पूर्व सीएम और कांग्रेस विधायक रवि नाइक ने दिया इस्तीफा

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक रवि नाइक ने दिसंबर सात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल उनके दो बेटे भाजपा में शामिल हुए थे। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है। गोवा में अब कांग्रेस के पास सिर्फ तीन विधायक बचे हैं। 

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Goa, Congress, BJP, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Venkaiah Naidu

फोटो: The Indian Express

साल में 100 दिन होनी चाहिए संसद की कार्रवाई: वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिसंबर चार को पब्लिक अकाउंट कमेटी के 100 साल पूरे होने पर सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल संसद में 100 दिन कार्रवाई होनी चाहिए। इससे देश के लिए कल्याणकारी कई योजनाओं पर व्यापक बहस की जा सकेगी, जो देश के लिए हितकर होगा। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण का समय है क्योंकि सांसदों ने अब संसदीय समितियों की बैठक में शामिल होना छोड़ दिया है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Venkaiah Naidu, parliament, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Mamata Banerjee

फोटो: Telegraph India

कांग्रेस में नहीं है भाजपा से लड़ने का जोश: टीएमसी का कांग्रेस पर निशाना

टीएमसी ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' के जरिए एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। 'जागो बांग्ला' में 'कांग्रेस इन डीप फ्रीजर' के नाम से एक लेख छापा है, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस में अब भाजपा का मुकाबला करने का जोश नहीं रहा। इसके पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी 'अब कोई यूपीए नहीं है' वाले बयान से कांग्रेस पर निशाना साधा था। दोनों पार्टियां में विपक्ष का मुख्य चेहरा बनने की होड़ है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: TMC, Congress, politics, National

Courtesy: Amar Ujala News

Keshav Prasad Maurya

फोटो: Amar Ujala

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने काफी जोर शोर से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी में भाजपा एक बार फिर मंदिरों के दम पर सत्ता तक पहुंचने का सफर तय करना चाहती है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिसंबर एक को अपने एक ट्वीट में कहा कि अयोध्या काशी में भव्य निर्माण जारी है, अब मथुरा की बारी है। बता दें कि 2107 विधानसभा चुनाव में राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में था। 

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 05:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttar Pradesh, Keshav prasad maurya, politics

Courtesy: Twitter

Venkaiah Naidu

फोटो: Newsroom Post

नहीं रद्द होगा राज्यसभा से निलंबित सांसदों का निलंबन: वेंकैया नायडू

राज्यसभा के 12 सांसदों को संसद के मॉनसून सत्र में अनुशासनहीन व्यवहार के कारण नवंबर 29 को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद नवंबर 30 को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति वेंकैया नायडू से निलंबन वापस लेने का आग्रह किया था। इसके बाद सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि निलंबित सांसदों ने अब तक कोई अफसोस नहीं जताया है और अब उनका निलंबन रद्द नहीं किया जाएगा। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: 12 MPs Suspended, rajya sabha, Venkaiah Naidu, politics, National

Courtesy: NDTV News

Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

फोटो: Jansatta

बिहार विधानसभा में मिलीं शराब की बोतलें

बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने अफसरों को शराबबंदी को सही तरीके से लागू करने की शपथ दिलाई थी। बता दें कि बिहार में शराब प्रतिबंधित है। इसके बावजूद विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर बिहार सरकार की किरकिरी हो चुकी है। बिहार में विपक्ष भी शराब के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार को घेरे हुए है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar, Liquor, CM Nitish Kumar, politics

Courtesy: India TV News

Parliament

फोटो: India TV Newss

राज्यसभा के 12 संसद निलंबित, शेष शीतकालीन सत्र में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत के पहले दिन ही विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। नवंबर 29 को राज्यसभा के 12 सांसदों को संसद के शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुए सांसदों में से कांग्रेस के छह, सीपीआई और सीपीएम के एक, जबकि टीएमसी और शिवसेना के दो-दो सांसद शामिल हैं। इन सभी सांसदों को संसद के मॉनसून सत्र में हंगामे और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया है। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: winter session of parliament, Suspended, rajya sabha, politics

Courtesy: News24