Honey and Curd

फोटो: Bodywise

दही के साथ खाएं शहद, सेहत को होंगे कई लाभ

दही और शहद को साथ मिलाकर खाने से गर्मियों में सेहत को काफी लाभ होता है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। दही में शहद मिलाकर खाना सबसे अधिक लाभकारी है क्योंकि शहद कई पोषक तत्वों से भरपूर है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस, दस्त, मोटापा से राहत मिलती है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Honey, Curd, health care, summer

Courtesy: AajTak News

Mango

फोटो: Zee News

सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अधिक मात्रा में आम का सेवन

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। आम की पोटेशियम युक्त संरचना सोडियम को संतुलित करने में मदद करने के साथ उच्च रक्तचाप को दूर रखती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम किया जा सकता है। बता दें कि अधिक मात्रा में आम का सेवन ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसका सेवन करने से वज़न का बढ़ना, और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 07:01 PM / by Varun Sharma

Tags: Mango, Health, side effects, summer

Courtesy: Jagran News

summer delhi

फोटो: Hindustan News Hub

दिल्ली में अप्रैल 13 को हीट वेव से राहत के आसार

दिल्ली में अप्रैल 13 से तापमान में गिरावट के साथ हीट वेव से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस दौरान यहां आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री तापमान रहेगा। इसके अलावा केरल, असम, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Delhi, environment, heat wave, summer

Courtesy: AajTak News

uttarakhand weather hot

फोटो: The Statesman

उत्तराखंड में गर्मी के कारण मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच रेड अलर्ट घोषित कर अप्रैल नौ से 12 तक तापमान अधिक होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तापमान अधिक हो सकता है। जंगलों में आग लगना भी बढ़ते तापमान का कारण हो सकता है। ऐसे में फसलों को भी नुकसान होगा। मौसम विभाग ने अप्रैल 12 तक पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, summer, hot weather

Courtesy: Zee News

delhi heat wave

फोटो: Free Press Journal

अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 12 वर्षों का रिकॉर्ड : दिल्ली

दिल्ली में गर्मी ने बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में अप्रैल आठ की रात सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2010 में अप्रैल 12 और 13 को इतना अधिक तापमान बढ़ा था। दिल्ली में बीते कई दिनों से लू चल रही है, जो आने वाले दिनों में जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi, heat wave, summer

Courtesy: Zee News

Ghamori

फोटो: Healthunbox

गर्मियों में घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी होते ही घमौरियां भी होने लगती हैं, जिससे त्वचा पर छोटे छोटे लाल निशान और दाने हो जाते हैं। समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये अधिक परेशान कर सकती है। घमौरियों से राहत पाने के लिए मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से ठंडक मिलती है। एलोवेरा जेल के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी घमौरियों से राहत देने में मदद करते है। एलोवेरा जेल को घमौरियों पर लगाकर हल्के हाथों से इसकी मालिश करनी चाहिए।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 08:01 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, summer tips, summer care

Courtesy: TV9Hindi

gopal rai

फोटो: The Indian Express

दिल्ली सरकार कम करेगी प्रदूषण, तैयार किया प्लान

दिल्ली सरकार समर एक्शन प्लान तैयार कर रही है ताकि प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि प्रदूषण कम करने के लिए टेरी की रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली में अधिकतर प्रदूषण बाहरी कारकों से होता है। इसमें दिल्ली की भूमिका काफी कम होती है। उन्होने बताया कि प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए राज्य सरकार ने कई स्तर पर काम किया है। 

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Gopal Rai, minister gopal rai, summer, Air Pollution

Courtesy: ABP Live

Indian Agricultural Research Institute

फोटो: Indian Agricultural Research Institute

बढ़ते तापमान के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की नई एडवाइजरी

नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि लू चलने के कारण किसानों को सब्जियों, सब्जियों की नर्सरी, फसलों और फलों के बगीचों में हल्की सिंचाई नियमित अंतराल में करनी चाहिए। तपती गर्मी और लू से फसल का बचाव करने के लिए अवरोधकों का उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। भंडार घर में स्वच्छता का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है। गर्मी के मौसम में फसल को खास देखभाल की आवश्यकता होती है।

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Farmers, temperature rise, summer

Courtesy: tv9hindi

Summer

फोटो: The Times of India

वैज्ञानिकों ने बताया गर्मी ने मार्च में तोड़ा 121 वर्षों का रिकॉर्ड

भारत में बीते 121 वर्षों में मार्च के महीने में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा है। मार्च में औसतन तापमान 1.86 डिग्री अधिक रहा। मार्च के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में प्रभावी ढंग से गर्मी की शुरुआत कर दी है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने लगी थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव को जलवायु संकट से जोड़कर देखा जा सकता है। मार्च में हीटवेव की दो घटनाएं हुई है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Climate Change, global warming, summer, heat wave

Courtesy: News 18 Hindi

Pots

फोटो: The Fact India

गर्मियों में पिएं घड़े का पानी, सेहत को मिलेंगे कई लाभ

गर्मियों के मौसम में मिट्टी के घड़े का पानी पीने से सेहत को कई तरह के लाभ होते है। घड़े का पानी सनस्ट्रोक यानी लू से बचाता है। इसका पानी पीने से गर्मियों में पेट की परेशानियों से राहत मिलती है। इस पानी में मिनरल्स और कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते है। क्रॉनिक बीमारियों को रोकने में भी ये पानी सक्षम होता है।

बुध, 30 मार्च 2022 - 02:50 PM / by रितिका

Tags: water, Earthen Pots, summer, Lifestyle tips

Courtesy: ABP Live