Ukraine Russia

फोटो: Khaleej Times

यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान उतरा मुंबई

भारत सरकार ने रोमानिया से एयर इंडिया का विमान भेजकर 219 यात्रियों को यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लाने का काम किया है। एयर इंडिया का विमान दोपहर 1.55 बजे रोमानिया से उड़ान भरकर मुंबई एयरपोर्ट पर 7.50 बजे उतरा। यात्रियों के स्वागत के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों का हाल जाना। मुंबई आए भारतीयों के लिए बीएमसी कोविड टेस्ट, टीकाकरण आदि सभी खर्चे वहन करेगी। इसकी जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है।

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 09:50 AM / by रितिका

Tags: Flights, INDIANS, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: Hindi News 18

Ukrain- Russia Conflict

फोटो: Hindustan Times

बेलारूस में बातचीत को रूस तैयार, यूक्रेन ने ठुकराया प्रस्ताव

रूस ने यूक्रेन से बेलारूस में बातचीत की पेशकश की है। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन रूस से बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन ये बातचीत बेलारूस में नहीं होगी। इस ऑफर के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शांति वार्ता के ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत वार्सा, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू में हो सकती… read-more

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 04:25 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Ukrainian president, refuse, Talk

Courtesy: Dainik Bhaskar

Ukrain- Russia Conflict

फोटो: Prabhasakshi

भारत सरकार ने जारी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी

भारत सरकार की तरफ से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमे यूक्रेन में फंसे लोगों को बॉर्डर एरिया में ना जाने की सख्त हिदायत दी है। विदेश मंत्रालय सेे जारी बयान में कहा की, देश छोड़ने की कोशिश कर रहे नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। यूक्रेन-रूस में चल रही जंग से हालात तनावपूर्ण है। जिस कारण यूक्रेन में करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए है।

 

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 04:05 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, MEA, Advisory, INDIANS

Courtesy: ABP News

Facebook Ban

फोटो: Navbharat Times

Russia Ukraine War : रूस ने Facebook के इस्तेमाल पर लगाई 'आंशिक पाबंदी'

रूस ने फरवरी 25 को फेसबुक के इस्तेमाल पर ‘आंशिक प्रतिबंध' लगाने का फैसला किया है। रूस ने ये कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनजर की है।यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्रेमलिन समर्थित मीडिया पर रोक लगा दी थी। रूस की सरकारी संचार एजेंसी 'रोसकोमनादजोर' ने फ़रवरी 25 से यह पाबंदी तत्काल लागू हो गई है। Roskomnadzor ने अपने इस कदम को रूसी मीडिया की रक्षा के लिए उठाया गया कदम बताया।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 12:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: facebook ban, Ukraine Russia Crisis, partial, restrictions

Courtesy: ABP News

Chernobyl power plant

फोटो: OneIndia.com

रूस ने किया चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्ज़ा

दुनिया के सबसे भीषण चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर फरवरी 24 को रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी बल चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें, अप्रैल 1986 में यूक्रेन की राजधानी कीव से 130 किलीमीटर दूर स्थित चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में एक परमाणु… read-more

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 02:45 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Fukushima Nuclear Power Plant, Chernobyl, Russian Army, captured, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: Aaj Tak

CCS Meeting

फ़ोटो: Patrika News

CCS की बैठक में PM मोदी ने भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर दिया जोर

यूक्रेन संकट पर फ़रवरी 24 को PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक हुई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव ने हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा है। भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लेकर आना है। यूक्रेन में उभरती स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। जिसमें भारतीय को पोलैंड और हंगरी के रास्ते निकालेंगे… read-more

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Ukraine Russia Crisis, Modi Government, evacuation, INDIANS, MEA

Courtesy: India.com

kiev

फोटो: The Wall Street Journal

यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके, रूस ने यूक्रेन पर किया युद्ध का ऐलान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में बम धमाके हुए है। वहीं युद्ध की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकनी की अपील की है। पुतिन ने नाटों देशों की स्थिति पर अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि वो सभी तरह के नतीजों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑपरेशन में दखल देने वालों को अंजाम भुगतने होंगे।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 05:25 PM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine, Ukraine Russia Crisis, War

Courtesy: Zee News

Share Market Crash Today

फोटो: Irshivideos

Russia-Ukraine: रूस युक्रेन की जंग में क्रैश हुआ भारतीय शेयर मार्केट

बैंकिंग शेयर्स में गिरावट के बीच निवेशकों को लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की घोषणा के बाद दुनिया के सभी शेयर बाजार गिरावट में हैं। आज सेंसेक्स 1,814 अंक नीचे 55,416 पर खुला, इसने पहले घंटे में 55,984 का ऊपरी और 55,375 का निचला स्तर बनाया। टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक के शेयर्स 3-3% से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई हैं।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 02:45 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Russia, Ukraine Russia Crisis, SHARE MARKET

Courtesy: AAJTAK LIVE

ukraine

फोटो: Al Jazeera

भारतीय दूतावास ने अपने कर्मचारियों को परिवार समेत यूक्रेन छोड़ने को कहा

भारतीय दूतावास ने फरवरी 20 को नई एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय दूतावास के अधिकारियों को परिवार समेत भारत वापस जाने के लिए कहा है। यूक्रेन में जारी टेंशन और युद्ध की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अस्थाई तौर पर यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा गया था। दूतावास ने फरवरी 15 को ये आदेश दिया था। किसी भी संकट की स्थिति में या मदद के लिए भारतीय दूतावास से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 09:25 AM / by रितिका

Tags: Ukraine, Indian Embassy, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: AajTak News