Dmitry Muratov

फोटो: The Moscow Times

रूसी पत्रकार ने यूक्रेनी बच्चों के लिए 10.35 करोड़ रुपये में बेचा नोबेल प्राइज पुरस्कार

यूक्रेन के बच्चों की मदद करने के लिए रूस के नोबल शांति पुरस्कार विजेता पत्रकार दमित्री मुरातोव ने अपना पुरस्कार नीलाम कर दिया है। नीलामी का आयोजन करने वाले ‘हेरिटेज ऑक्शन्स’के मुताबिक पुरस्कार 10.35 करोड़ डॉलर में बिका है। इस पुरस्कार से मिली राशि को यूक्रेन युद्ध में विस्थापित बच्चों के लिए किया जाएगा। नीलामी के बाद मुरातोव ने कहा कि नीलामी में मुझे इतनी बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद नहीं थी।

बुध, 22 जून 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Ukraine, Auction, Nobel Prize, Nobel peace prize

Courtesy: News 18 Hindi

Dimitri Muratov

फ़ोटो: Reuters

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने किया अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी का फैसला, युध्द से विस्थापित बच्चों की करेंगे मदद

रूस के पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की  नीलामी का फैसला किया गया। मुरातोव नीलामी से मिलने वाली धनराशि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद के लिए सीधे यूनीसेफ को देंगे। नीलाम होने वाला नोबेल पदक 23 कैरेट सोने से निर्मित और 175 ग्राम वजन का है। नीलामी से मिली धनराशि संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ को मिलेगी। यह प्रतिष्ठित संस्था धनराशि को यूक्रेनी बच्चों के कल्याण के लिए खर्च करेगी।

मंगल, 21 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, UNICEF, Auction, Nobel, Ukraine

Courtesy: Jagran

War

फ़ोटो: The Gaurdian

NATO का दावा वर्षों तक जारी रह सकता है यूक्रेन- रूस युद्ध, रूस ने कहा- जल्द ही मिलेगी बड़ी कामयाबी

यूक्रेन में चार महीने से जारी भीषण युद्ध के बीच NATO प्रमुख ने कहा कि यह युद्ध ‘वर्षो’ तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि ‘‘किसी को नहीं पता’’ कि युद्ध कितना लंबा चल सकता है, ‘‘हमें इसके वर्षों तक जारी रहने के हिसाब से तैयार रहना होगा।’’ यूक्रेन जल्द ही डोनबास को रूसी कब्जे से मुक्त करा लेगा। वहीं, रूस ने दावा किया है कि उसे जल्द बड़ी कामयाब मिलेगी

सोम, 20 जून 2022 - 05:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, NATO, War

Courtesy: News18

Emenual Macron

फ़ोटो: BBC

यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का किया दौरा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी बर्बरता को दिया नरसंहार का नाम

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूरोपीय देशों के नेताओं ने कीव का दौरा किया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा ‘‘नरसंहार’’ युद्ध अपराध है। उन्होंने हमलों की ‘‘बर्बरता’’ की निंदा की जिसने शहर को तबाह कर दिया। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफ़ाइल यात्रा है। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की।

गुरु, 16 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Europe, Ukraine, France, Kyiv, Russia

Courtesy: Amar ujala

EU

फ़ोटो: Moneycontrol

यूरोपीय संघ ने रूस से आयातित तेल पर प्रतिबंध को लेकर जताई सहमति

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने सोमवार को रूस पर नए प्रतिबंधों के हिस्से के रूप में साल के अंत तक ईयू में रूसी तेल के अधिकांश आयात को प्रतिबंधित करने को लेकर सहमति जताई है। यूक्रेन को नई वित्तीय मदद देने के लिए लंबे समय से लंबित पैकेज पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में यह फैसला किया गया। इस फैसले के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में वृद्धि दिखने लगी है। कच्चा तेल 122 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

मंगल, 31 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: EU, Crude Oil, Import, Ukraine, Russia

Courtesy: Jagran

Lyman city

फ़ोटो: CNN

रूस की सेना ने यूक्रेनी शहर लाइमन पर किया कब्जा, रूसी सेना का शहर पर कब्जा करना शुरू से था लक्ष्य

यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी समर्थित सैनिक ने देश के पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र के लाइमन शहर पर नियंत्रण पा लिया है। लाइमन रणनीतिक रूप से यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यह एक प्रमुख रेलवे हब है। रूस की सेना का शुरू से इस पर कब्जा करना एकमात्र लक्ष्य रहा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से और हथियार मुहैया कराने की अपील की है।

शनि, 28 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, Lyman, Putin

Courtesy: Jagran

russia and ukraine war

फोटो: The Guardian

रूस और यूक्रेन के बीच हुई जंग के कारण कई देशों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची महंगाई

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नीदरलैंड जैसे देशों में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर हो गई है। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया के सामने युद्ध के कारण नई चुनौतियां उभर आई है। युद्ध के कारण कई बड़ी अर्थव्यवस्थआओं में महंगाई दर काफी बढ़ गई है। बता दें कि ब्रिटेन में महंगाई चार दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

मंगल, 24 मई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: America, Russia, Ukraine Russia Crisis, Ukraine

Courtesy: News 18 Hindi

Russia Ukraine war

फ़ोटो: Financial Times

रूस यूक्रेन जंग में 2000 यूक्रेनी सैनिकों ने मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से किया आत्मसमर्पण

मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से अभी तक कुल 2000 यूक्रेनी सैनिकों और लड़ाकों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 771 ने बीते 24 घंटों में हथियार डाले हैं। ये सब फिलहाल रूसी सेना की हिरासत में हैं। रूस समर्थित अलगाववादियों के अनुसार फैक्ट्री में अभी और लड़ाके बाकी हैं लेकिन संघर्ष शांत हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैकड़ों यूक्रेनी लड़ाकों ने अब तक रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है हालांकि मॉस्को और कीव ने संख्याओं पर अलग-अलग… read-more

शुक्र, 20 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, War, Surrender

Courtesy: Hindustan

Vladimir Putin

फ़ोटो: sky news

यूक्रेनी मेजर जनरल का सनसनीखेज दावा- रूस में पुतिन सरकार का हो सकता है तख्तापलट

यूक्रेन के प्रमुख मेजर जनरल कायरलो बुडानोवन ने एक सनसनीखेज दावा किया है। दावे के मुताबिक यूक्रेन में रूसी सेना के हारते ही रूस में पुतिन सरकार का तख्तापलट हो जाएगा और उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा -"रूस में पुतिन को हटाने की रणनीति शुरू हो गई है और यह योजना काफी आगे बढ़ चुकी है जिसे रोकना अब संभव नहीं है।" जनरल ने कहा कि युद्ध का परिणाम नवंबर के महीने तक सामने आ जाएगा।

सोम, 16 मई 2022 - 01:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ukraine, Vladimir Putin, Russia

Courtesy: Live hindustan

Ukraine Russia

फोटो: Al Jazeera

यूक्रेन में रूसी सैनिक पर चलेगा युद्ध अपराध का मामला

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मध्य यूक्रेन में रूसी सैनिक पर युद्ध अपराध के तहत मुकदमा चलाने का फैसला किया है। ये पहला मौका है जब कीव में 21 वर्षीय रूसी सैनिक वादिम शिशिमारिन पर युद्ध अपराधी के तौर पर मामले चलेगा। सैनिक पर आरोप है कि उसने 62 वर्षीय निहत्थे आदमी पर गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कीव की अदालत सैनिक को आजावीन कारावास की सजा सुना सकती है।

रवि, 15 मई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Russia, Ukraine, Ukraine Russia Crisis

Courtesy: Zee News