Benefits Of Cucumber

फोटो: jagran

गर्मियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए रोज करें खीरे का सेवन

अगर आप अपना वजन काम करना चाहते हैं तो रोजाना खीरे का सेवन करें। खीरा खाने से पेट भरता है और शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में 95% पानी मौजूद होता है, जिससे शरीर का मेटाबोलिज्म मजबूत होता है। खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 

मंगल, 24 मई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: cucumber, Weight Loss, summer

Courtesy: Nari Punjab Kesari

weight loss

फोटो: Healthline

वजन कम करने के लिए इन फलों से बनाएं दूरी

डाइट में रोज फल और सब्जियों को शामिल करने से हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को सेव, जामुन, अंगूर, रसबैरी, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आम, खरबूजा, अनानास जैसे फलों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर काफी मात्रा में होती है। इन फलों के अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

मंगल, 24 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: health care, Fruits, weight, Weight Loss

Courtesy: AajTak News

Health Benefits Of Mango

फोटो: Rajaji National Park

बीमारियों से बचने के लिए गर्मियां के मौसम में रोजाना करें आम का सेवन

आम में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।  अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना आम का सेवन करें। आम का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढाती है। आम में ग्लूटामिन एसिड नाम का पोषक तत्व मौजूद होता है, जो याददाश्त बढ़ाने में सहायक होता है। आम में मौजूद एंजाइम्स पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। 

गुरु, 05 मई 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mango, Immunity, Weight Loss

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Health Benefits Of Kakdi

फोटो: Quora

गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद होती है ककड़ी

अगर आप गर्मियों के मौसम में रोजाना ककड़ी का सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ककड़ी में 90% पानी मौजूद होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। ककड़ी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। इसके आलावा इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो वजन कम करने में मदद करती है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kakdi, summer season, Weight Loss

Courtesy: Newstrack

Benefits Of Neem Flowers

फोटो: Newstrack

तेजी से वजन घटाने के लिए इन तरीकों से करें नीम के फूलों का इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए नीम के फूलों को तोड़ लें। अब इन्हे साफ़ पानी से धोकर इनका सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। आप चाहें तो नीम के फूलों को पीसकर इनका रस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। वजन को कम करने के लिए 1 कप पानी में नीम के ताजे फूलों को उबाल लें। अब इसमें अदरक का रस मिलाकर नीम की चाय बनाकर पियें। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: neem flowers, Weight Loss, Honey

Courtesy: Newstrack

Health Benefits For Fenugreek Seeds And kalonji

फोटो: Peace Medical Tourism

वजन को कम करने के लिए करें मेथी और कलौंजी का सेवन

अगर आप अपने वजन को करना चाहते हैं तो एक कटोरी में मेथी और कलौंजी के बीज ले लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर दो दिनों के लिए धूप में रखकर सुखा लें। अब रोज़ाना 8 से 10 बीजों का सेवन करें। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच कलौंजी और एक चम्मच मेथीदाने को एक ग्लास पानी के भिगो दें। अब सुबह खाली पेट इस पानी को छान कर इसका सेवन करें।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 07:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: fengureek seeds, Weight Loss, kalonji

Courtesy: Newstrack

weight loss tips

फोटो : Stylecraze

इस तरीके से कम करें पेट की चर्बी

पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट में एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। सेब के सिरके में असेटिक एसिड मौजूद होता है जिससे यह पेट की चर्बी कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसके ज्यादा सेवन से गले में जलन, एसिडिटी, उल्टी जैसी परेशानियां होने की आशंका होती है। 

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 07:55 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Weight Loss, weight loss tips, apple cider vinegar, Lifestyle news

Courtesy: Hindustan

Food Photo

फोटो: Cosmopolitan

इंस्टाग्राम पर खाने की फोटो शेयर करने से बढ़ सकता है वजन: रिसर्च

रिसर्चर्स का सुझाव है कि जो लोग अपनी कैलोरी काउंट को कम करना चाहते हैं उन्हें खाने की फोटो नहीं लेनी चाहिए। जर्लन एपोटाइट में प्रकाशित स्टडी में सामने आया कि खाने की फोटो लेने के बाद इसे खाने में अधिक आनंद आता है और उसे दूसरी बार खाने की इच्छा होती है। स्टडी के मुताबिक खाने की फोटो लेने से दिमाग में भोजन को देखने का तरीका बदल जाता है और खाने की इच्छा भी बढ़ जाति है। 

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: health care, Weight Control, INCREASE WEIGHT, Weight Loss

Courtesy: TV9 BHARATVARSH

International Coffee Day

फोटो: The Ladders

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस: दिल को स्वस्थ रखने के लिए दिन में 3 कप करें कॉफ़ी सेवन

आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जा रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना कितनी कॉफी पीनी चाहिए। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार, दिन में आधा कप से तीन कप कॉफी पीने से हृदय रोग, स्ट्रोक और किसी भी कारण से मृत्यु का जोखिम कम होता है। इसके अलावा, जो लोग प्रतिदिन इतनी मात्रा में कॉफी पीते हैं, उनमें स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जल्दी मृत्यु का जोखिम 12%,… read-more

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: international coffee day, healthy heart, Weight Loss

Courtesy: Brifly News

Himanshi-Khurana

फोटो: Patrika

शहनाज गिल की तरह हिमांशी खुराना भी हुईं फैट टू फिट

एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिमांशी काफी खूबसूरत दिख रही हैं। आजकल हिमांशी खुराना जिम में मेहनत कर रही हैं और उसका असर अब दिखने लगा है और वो पहले से काफी फिट हो गई हैं। फैंस हिमांशी का ये रूप देख हैरान भी हैं। हिमांशी अपने जबरदस्त मेकओवर से शहनाज को टक्कर दे रही है। हिमांशी और आसिम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 01:54 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: himanshi khurana, Weight Loss, Big Boss, Viral Photo, glamorous

Courtesy: Zee News