म्यांमार में आंग सान सू ची को चार साल के कारावास की सजा
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को दिसंबर छह को अदालत ने चार साल कारावास की सजा सुनाई है। आंग सान सू ची पर सेना के खिलाफ लोगों को भड़काने और कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इससे पहले नवंबर 2020 में उनकी पार्टी ने आम चुनाव में सेना की पार्टी को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद सेना ने तख्तापलट कर अपनी सरकार बना ली थी।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, World
Courtesy: News 18 Hindi
सऊदी अरब में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस
कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया के सभी देशों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। सऊदी अरब में भी उत्तरी अफ्रीकी देश से आए एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। ओमिक्रॉन की पुष्टि होते ही उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने दिसंबर एक को इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि ओमिक्रॉन अब तक दुनिया के 14 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।
Tags: Saudi Arabia, omicron, Coronavirus, World
Courtesy: Aaj Tak News
जंग से संकट में इथियोपिया, बंदूक लेकर मैदान में उतरे पीएम
इथियोपिया में जारी जंग से हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। इथियोपिया के प्रतिद्वंदी और टिग्रे क्षेत्र के लड़ाके अब इथियोपिया की राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद खुद हाथों में बंदूक लेकर जंग के मैदान में उतर गए हैं। पीएम अबी अहमद अब युद्ध क्षेत्र से ही युद्ध की कमान संभालेंगे। गौरतलब है कि पीएम अबी अहमद को 2019 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
Courtesy: Zee News Hindi
जर्मनी में एक लाख के पार हुआ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा
जर्मनी में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। इसी के साथ जर्मनी कोरोना से हुई मौतों में एक लाख का आंकड़ा पार करने वाला पांचवा यूरोपीय देश बन गया है। जर्मनी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75,961 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान जर्मनी में 351 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक 1,00,119 लोगों की मौत हो चुकी है।
Tags: Germany, Coronavirus, Covid-19, World
Courtesy: PTI
सख्त कोरोना नियमों के खिलाफ बेल्जियम में लोगों ने किया प्रदर्शन
बेल्जियम में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सख्त प्रतिबंध लागू किए थे। इन सख्त कोरोना नियमों से परेशान लोगों ने नवंबर 21 को बेल्जियम को मध्य ब्रेसल्स में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में करीब 35000 लोग शामिल हुए थे। देखते ही देखते यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। बेल्जियम में अनिवार्य टीकाकरण के लिए भी सख्त नीति अपनाई जा रही है।
Tags: Belgium, protest, Coronavirus, World
Courtesy: PTI
दिसंबर में होगी जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक दिसंबर में आयोजित की जाएगी। इंग्लैंड का लिवरपूल शहर दिसंबर 10 से दिसंबर 12 तक इस बैठक की मेजबानी करेगा। ब्रिटेन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, इटली, जापान, जर्मनी और यूरोपीय संघ के अलावा आसियान देशों के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में कोरोना, स्वास्थ्य और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की संभावना है।
Tags: G7 Summit, National, World
Courtesy: UNI
वेनेजुएला के संगीतकारों ने बनाया दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का रिकॉर्ड
वेनेजुएला के संगीतकारों ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ऑर्केस्ट्रा में 8573 संगीतकारों ने पांच मिनट से ज्यादा समय तक एक साथ शास्त्रीय गीत गया। इसमें 12 से 77 वर्ष तक की उम्र के संगीतकार शामिल थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के नाम था, जो 8097 संगीतकारों ने मिलकर बनाया था। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल कर लिया गया है।
Tags: Venezuela, Orchestra, Guinness Book of World Records, World
Courtesy: TV9 Bharatavrsh
लड़के भी स्कर्ट पहनकर आएंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश: स्कॉटलैंड
स्पेन में एक लड़के के स्कर्ट पहनकर स्कूल आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद उस बच्चे के समर्थन में स्कूल के सभी लड़के और शिक्षक स्कर्ट में स्कूल आने लगे। धीरे-धीरे यह एक मूवमेंट में बदल गया और स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में भी फैल गया। इसी मूवमेंट से प्रेरित होकर एक स्कॉटलैंड के एक स्कूल ने लड़कों को स्कर्ट पहनकर आने का आदेश दिया है।
Tags: Human Interest stories, weird news, World
Courtesy: Zee News Hindi
टीएलपी से परेशान पाकिस्तान, इमरान खान ने बुलाई आपात बैठक
पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) का मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा है। टीएलपी पाकिस्तान सरकार से फ्रांस के राजदूत को मुल्क से बाहर निकालने की मांग पर अड़ा है, जबकि पाकिस्तान सरकार इसके पक्ष में नहीं है। टीएलपी के हमलों में अब तक छह पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। इसके बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की आपात बैठक बुलाई है। टीएलपी ने जहा कि यदि हमें रोका गया तो भारी हिंसा हो सकती है।
Tags: Pakistan, TLP, Imran Khan, World
Courtesy: News 18 Hindi
महंगाई और भुखमरी की मार झेल रहा उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया इन दिनों भुखमरी और महंगाई की भीषण समस्याओं का सामना कर रहा है। उत्तर कोरिया के पास दो महीने से कम का भी खाने का सामान बचा है। ऐसे में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने लोगों से 2025 तक कम खाना खाने को कहा है। उत्तर कोरिया में खाने का यह संकट 2025 तक चल सकता है। उत्तर कोरिया में रोजाना इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुएं भी कई गुना अधिक दाम पर मिल रही हैं।
Tags: North Korea, Starvation, kim jong un, World
Courtesy: News 18 Hindi