Environment

फोटो: OECD

ईकोसिस्टम बचाने के लिए 2050 तक पर्यावरण पर करना होगा 587 लाख करोड़ रुपए का निवेश

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ईकोसिस्टम बचाने के लिए 2050 तक पर्यावरण पर 587 लाख करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। अगर वार्षिक आधार पर देखें तो हर साल जमीन, जलवायु और जैविविधता को बचाने के लिए 38.9 लाख करोड़ रुपए खर्च करने होंगें, जो कि वैश्विक जीडीपी का लगभग 0.13 फीसदी है। यह रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी), वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) और द इकोनॉमिक्स ऑफ लैंड डिग्रडेशन इनिशिएटिव (ईएलडी) ने तैयार की… read-more

रवि, 30 मई 2021 - 03:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: environment, Ecosystem, GDP, United Nations

Courtesy: Down To Earth

Riddhma

फोटो: FIRSTPOST

संयुक्त राष्ट्र की ऑनलाइन सुनवाई में भारत की रिद्धिमा हुई शामिल

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण संयुक्त राष्ट्र में 16 बच्चों द्वारा दाखिल शिकायत पर यूएन चाइल्ड राइट कमेटी की ऑनलाइन सुनवाई में  भारत की रिद्धिमा पांडेय भी सुनवाई का हिस्सा बनी। ये सुनवाई मई 28 को हुई, जिसमें जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सही कदम उठाने के लिए चर्चा की गई। 13-साल की रिद्धिमा पांडेय हरिद्वार के बीएम डीएवी स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। रिद्धिमा की पिता दिनेश पांडेय भी पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।

रवि, 30 मई 2021 - 10:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Greta Thunberg, Ridhima Pandey, Climate, United Nations

Courtesy: News 18

Randeep Hooda

फोटो: IndiaTv

मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने पर रणदीप हुड्डा को यूनाइटेड नेशंस ने एंबेसडर पद से हटाया

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा की एक दस साल पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणदीप हुड्डा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के चलते यूनाइटेड नेशंस ने उन्हें CMS के एम्बेसडर पद से हटा दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद हुड्डा को लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है।

शुक्र, 28 मई 2021 - 07:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Randeep Hooda, Mayawati, Viral video, United Nations

Courtesy: News18

पर्यावरण संरक्षण

फोटो: Gyan Academy

धरती की लगभग 16.6 फीसदी जमीन अब संरक्षित: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार धरती की करीब 16.6% जमीन अब संरक्षित क्षेत्र के रूप में है। पिछले दशक से इन संरक्षित क्षेत्रों में लगभग 42% की वृद्धि हुई है। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 2.25 करोड़ वर्ग किलोमीटर है और यदि इसमें 20 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को जोड़… read-more

शनि, 22 मई 2021 - 02:22 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: India, environment, United Nations, Research Study

Courtesy: Down to Earth

International Tea Day

फोटो: World Tea News

हर साल मई 21 को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस, जानिए इसका इतिहास

हर वर्ष मई 21 का दिन अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों के जीवन में भी चाय के महत्व को देखते हुए मई 21 को अतंर्राष्ट्रीय चाय दिवस घोषित किया था।  संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनियाभर में पानी के बाद दूसरे नंबर का पेय पदार्थ चाय है। भारत और चीन में चाय संस्कृति का एक अंग है। मिलान में हुई अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की बैठक में भारत ने इस प्रस्ताव को पेश किया था। दिसंबर… read-more

शुक्र, 21 मई 2021 - 12:40 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: United Nations, India, China, tea

Courtesy: Brifly News Hindi

T S Tirumurti

फोटो: The Print

भारत ने यूएन में की इजरायल-फलस्तीन जंग खत्म करने की अपील

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बैठक में भारत ने इजरायल-फलस्तीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए दोनों देशों से जंग को खत्म करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, 'दोनों को शांति व्यवस्था बनाए रखनी चाहिए'। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय महिला सौम्या संतोष सहित हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, 'उम्मीद करते हैं कि जल्द ही खूनी खेल बंद होगा'। 

सोम, 17 मई 2021 - 12:30 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: israel-palestine issue, Palestine, Israel, United Nations

Courtesy: Jagran News

soniagandhi

फोटो: Patrika

कोरोना से निपटने के लिए सभी दलों की सहमति से केंद्र बनाए रणनीति: सोनिया गांधी

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की जाए और इसे लेकर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाए, समय आ गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मुश्किल वक्त में एकजुट हों।

शनि, 01 मई 2021 - 05:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Congress Party, Sonia Gandhi, appeal, Central Government, State governments, United Nations

Courtesy: Amar Ujala

Sustainable Development

फोटो: Prameyanews.com

संयुक्त राष्ट्र ने शिक्षा पर महामारी के पड़ते प्रभाव को मापने के लिए जारी किया नया ट्रैकर

संयुक्त राष्ट्र ने जॉन्सहॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, वर्ल्ड बैंक और यूनिसेफ के साथ मिलकर दुनिया-भर में शिक्षा पर महामारी के पड़ते प्रभाव को मापने के लिए नया ट्रैकर जारी किया है। जिससे यह टूल 200 से भी अधिक देशों और क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खोलने और उनके प्रबंधन में मदद कर सकता है। इसे ऐसे हालात में लांच किया गया है जब 2020 में कोरोना महामारी की वजह से 160 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ा है। इससे पहले भी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल जाने योग्य… read-more

मंगल, 30 मार्च 2021 - 08:34 PM / by Shruti

Tags: United Nations, World Bank, children education, UNICEF

Courtesy: Downtoearth News

T s tirumurti

फ़ोटो: Getty images

आतंकवाद को लेकर भारत ने यूएनएससी में दी कड़ी प्रतिक्रिया, पाक का किया पर्दाफाश

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खरी-खोटी सुनाई है। पाकिस्तान पर अफ़गानिस्तान में शांति प्रक्रिया भंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस्लामाबाद, अल-कायदा, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवंत जैसे आतंकी समूहों के जरिए ‘पाक’ हिंसक हमलों को अंजाम दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले टीएस तिरुमूर्ति ने सोशल मीडिया के जरिये आतंकी बन रहे युवाओं को लेकर भी अपनी बात… read-more

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 09:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: United Nations, Pakistan, Terrorism

Courtesy: Amar ujala

Antonio Guterres

फोटो National Herald

उत्तराखंड त्रासदी पर बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव, हर संभव मदद के लिए तैयार हम

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड में हिमस्खलन की चपेट में आने से आई भारी बाढ़ के मद्देनजर भारत को मदद देने की पेशकश की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि "रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर फटने और बाद में बाढ़ आने के कारण जान माल की हानि और दर्जनों लोगों के लापता होने का उन्हें गहरा दुख है।" इस हादसे में अभी तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

सोम, 08 फ़रवरी 2021 - 02:07 PM / by Suman Shekhar

Tags: United Nations, Uttrakhand, Chamoli

Courtesy: Ndtv Hindi News