Railways

फोटो: Zee News

भारतीय रेलवे ने शुरु की अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस, आसान हुआ शिव भक्तों का सफर

भारतीय रेलवे ने भगवान शिव के भक्तों के लिए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से वैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग तक सीधी ट्रेन अहमदाबाद-आसनसोल एक्सप्रेस की शुरुआत की है। सितंबर 26 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन का उद्घाटन कर इसे रवाना किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ये ट्रेन हर गुरुवार को रात 12.35 पर अहमदाबाद से चलेगी और वापसी में आसनसोल… read-more

सोम, 27 सितंबर 2021 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Indian Railways, Ashwini Vaishnav, Passenger Trains, Tourism

Courtesy: Navbharat Times

Benital

फोटो: Curly Tales

उत्तराखंड के बेनीताल को खगोल गांव बनाने की तैयारी

उत्तराखंड के चमोली स्थित बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना में फिलहाल पांच करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है। खगोल गांव के जरिए स्थानीय पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बेनीताल समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttrakhand, Benital, Astro Village, Tourism

Courtesy: Zee Hindustan

Himachal Landslide

फोटो: Amar Ujala

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से हुई 9 सैलानियों की मौत

किन्नौर जिले की सांगला घाटी में जुलाई 25 की दोपहर पहाड़ी के दरकने के कारण नीचे गिरी चट्टानों की चपेट में एक वाहन आ गया, जिससे 9 सैलानियों की मौत हो गई। इनमे से आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके अलावा एक राहगीर समेत तीन लोग घायल भी हुए। इस भूस्खलन की वजह से सांगला बटेसरी सड़क पर लगा पुल भी नष्ट हो गया।

सोम, 26 जुलाई 2021 - 05:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Himachal Pradesh, Tourism, Shimla, Landslides, Natural Disasters

Courtesy: Jagran News

Himanchal Pradesh

फोटो: Skymet Weather

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने पर्यटकों से की COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा “हम राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या को लेकर चिंतित हैं। मैं उनसे कोविड -19 मानदंडों का पालन करने की अपील करता हूं।" उन्होंने कहा, होटलों को एसओपी का पालन करने के लिए कहा गया है। भले ही दूसरी लहर थम रही हो, लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार भारत अभी भी खतरे में है।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, Covid-19, Tourism

Courtesy: Hindustan Times

meghalaya

फोटो: Holiday rider

कोविड-19: मेघालय में दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर पाबंदी

मेघालय सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण अप्रैल 19 से अप्रैल 23 तक दूसरे राज्यों के पर्यटकों को मेघालय में प्रवेश देने पर रोक लगा दी है लेकिन स्थानीय पर्यटन जारी रहेगा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य में कोविड मामलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है। शिलांग में सभी स्कूलों को मई 4 तक बंद करने का एलान किया गया है। मेघालय में फ़िलहाल 680 सक्रिय मामले हैं। 

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 02:03 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Meghalaya governmnet, Banned, Tourism, Covid-19, Positive

Courtesy: Amar Ujala

Taj Mahal

फोटो: Pinterest

सरकार की मंजूरी के बाद ताजमहल का दीदार करना हो सकता हैं महंगा

आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल के टिकट की दर को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। ताजमहल में भारतीय टूरिस्ट को प्रवेश करने के लिए घरेलू पर्यटकों को 480 रुपए चुकाने होंगे जो अभी 250 रुपये हैं, विदेशी पर्यटकों को 1600 रुपए चुकाने पड़ेगे, जो अभी 1300 रूपए का भुगतान कर रहे हैं। ताज के अलावा अन्य सभी स्मारकों के टिकट की दरों में बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। शासन की मंजूरी मिलने पर बढ़ी दरें अप्रैल 1 से लागू की जा सकती हैं।

बुध, 17 मार्च 2021 - 05:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Taj Mahal, Agra, Tourism, Price increase, Uttar Pradesh

Courtesy: Dainik Bhaskar

Paragliding Accident

फोटो: Ojovolador

MP: पर्यटन स्थल हनुवंतिया में पैराग्लाइडिंग के बीच दुर्घटना में हुई दो लोगों की मृत्यु

मध्य प्रदेश के हनुवंतिया पर्यटन स्थल में जल महोत्सव चल रहा है, जहाँ पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई। यह घटना पैराग्लाइडर के मीटर में खराबी आने के कारण हुई है। मीटर में खराबी आने की वजह से यह पैराग्लाइडर करीब  डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से ज़मीन पर गिर गया, जिस वजह से इसमें सवार पैराग्लाइडर मालिक समेत अन्य लोग घायल हो गए। उन सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, परन्तु वहां उनकी मृत्यु हो गई। 

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 05:59 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Madhya Pradesh, accident, Tourism, Hanuwantia

Courtesy: JAGRAN NEWS

Airlines

फोटो: The Economic Times

भारत सरकार ने लिया बड़ा फैसला, विदेशी नागरिकों को भारत यात्रा की मिली अनुमति

भारत सरकार ने अक्टूबर 22 को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के आदेशानुसार पर्यटन वीजा के अलावा, सभी विदेश के यात्री और OCI एवं PIO कार्ड होल्डर्स हवाई या समुद्र के माध्यम से भारत यात्रा कर सकते है। ग्रह मंत्रालय ने बताया है कि, '' सभी ओसीसी और पीआईओ कार्ड धारकों और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा को छोड़कर अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।''

गुरु, 22 अक्टूबर 2020 - 04:24 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indian government, Modi Government, Tourism

Courtesy: JAGRAN NEWS